SmackDown के एपिसोड में काफी सारी बड़ी चीज़ें देखने को मिली। रोमन रेंस ने मेन इवेंट में जे उसे पर शानदार सुपरमैन पंच लगाया और वो काफी गुस्से में नजर आए। दरअसल, क्लैश ऑफ चैंपियंस के पहले ये SmackDown का अंतिम एपिसोड था और कहा जा सकता है कि WWE ने काफी बढ़िया चीज़ें तय की। SmackDown के एपिसोड का मेन इवेंट जबरदस्त साबित हुआ। क्लैश ऑफ चैंपियंस में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस और जे उसो के बीच मैच होने वाला है।SmackDown में जे उसो में रोमन रेंस को दिलाया गुस्साइस मैच के पहले स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई गयी। रोमन रेंस और पॉल हेमन ने SmackDown के अंतिम समय में रिंग में एंट्री की। पॉल हेमन प्रोमो की शुरुआत करते हैं लेकिन जे उसो के एंट्री की। इसके बाद रोमन रेंस ने कहा कि वो जे उसो को टाइटल दे देते लेकिन उन्हें पता ही नहीं है कि चैंपियन की जिम्मेदारी क्या होती है।.@WWERomanReigns and Jey @WWEUsos meet in the middle of the ring RIGHT NOW on #SmackDown.#WWEClash #UniversalTitle @HeymanHustle pic.twitter.com/Aaijjqo7bi— WWE (@WWE) September 26, 2020रोमन रेंस ने कहा कि वो परिवार के ट्राइबल चीफ है और साथ ही जे उसो की बताया कि वो कभी भी रेंस की जगह नहीं ले पाएंगे। अपना शानदार प्रोमो कट करने के बाद रोमन रेंस और पॉल हेमन ने जाने का निर्णय लिया। इस दौरान आधे रास्ते में जे उसो ने अपने भाई को रोक दिया। उन्होंने इसके बाद माइक लिया और रोमन रेंस समेत अपने परिवार के बारे में बात की।ये भी पढ़ें- WWE SmackDown रिजल्ट्स: 25 सितंबर, 2020 पूर्व SmackDown टैग टीम चैंपियन ने इसके साथ कहा कि संडे को रोमन जान जाएंगे कि वो कौन है। रोमन रेंस ने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया और बैकस्टेज चले गए। इसके बाद लगा कि सैगमेंट का अंत हो गया है और जे उसो जाने लगे। वो स्टेज एरिया तक पहुंचे और इस दौरान रोमन रेंस ने उनपर पीछे से हमला कर दिया। जे उसो सिर्फ एक ही सुपरमैन पंच में ढेर हो गए।"Which one" is Jey @WWEUsos?... on Sunday, he plans on being the one with the #UniversalTitle! #WWEClash @WWERomanReigns pic.twitter.com/4Zbqo3dS4N— WWE Universe (@WWEUniverse) September 26, 2020द बिग डॉग ने इसके बाद जे उसो को चेतावनी देते हुए कहा कि जे कभी भी उनकी जगह लेकर लीडर नहीं बन पाएंगे। रोमन रेंस ने यहां अपना गुस्सा निकाला और फिर चले गए। इस तरह से SmackDown के एपिसोड का शानदार अंत देखने को मिल गया। WWE ने इस सैगमेंट से रोमन रेंस को बड़ा हील दिखाया है।"You will NEVER take my place at the head of the table." 👀#SmackDown #WWEClash @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/70CEwJty1J— WWE (@WWE) September 26, 2020क्लैश ऑफ चैंपियंस में अब सिर्फ दो दिन बचे हुए हैं। रोमन रेंस और जे उसो के बीच मेन इवेंट में मैच हो सकता है। खैर, इस मुकाबले का नतीजा पूरी तरह साफ नजर आ रहा है क्योंकि जे उसो का रोमन रेंस को पराजित करना लगभग असंभव है।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस द्वारा अपने भाई के ऊपर हमला करने के बाद फैंस ने दी ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं