WWE SmackDown में ब्रॉक लैसनर द्वारा धमाल मचाने के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं काफी अलग रही
WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं काफी अलग रही

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड बढ़िया रहा। यह एपिसोड अच्छा था लेकिन पिछले हफ्ते के मुकाबले WWE ने थोड़ा निराश किया। SmackDown की शुरुआत बढ़िया तरह से देखने को मिली थी। इसके अलावा अंत में एक शानदार टैग टीम मैच बुक किया। बीच में कुछ जगहों पर खराब बुकिंग देखने को मिली। हालांकि, कई मुकाबलों में शानदार रेसलिंग का प्रदर्शन हुआ। इसी वजह से एपिसोड अच्छा बना और ज्यादातर प्रशंसकों को एपिसोड बढ़िया लगा।

SmackDown के एपिसोड को लेकर हर एक फैन की प्रतिक्रियाएं अलग रही। ब्रॉक लैसनर सभी के बीच चर्चा का विषय बने। कुछ लोगों को शेमस और ड्रू मैकइंटायर का मैच पसंद आया वहीं कई लोगों ने जाया ली के डेब्यू की तारीफ की। इसके अलावा सोन्या डेविल भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनने में सफल रहीं। साथ ही न्यू डे की बड़ी जीत और रोमन रेंस की अगले हफ्ते वापसी को लेकर भी प्रतिक्रियाएं सामने आई। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालेंगे।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(ड्रू मैकइंटायर vs शेमस का मुकाबला कभी निराश नहीं करता।)

(उनका नया थीम सॉन्ग और इन-रिंग गियर शानदार है। मैं अब सोन्या डेविल को रिंग में ज्यादा मौकों पर देखना चाहता हूँ।)

(जाया ली की एंट्रेंस धमाकेदार है।)

(यह एंट्रेंस काफी ज्यादा शानदार थी।)

(WWE SmackDown का आज का एपिसोड बढ़िया था।)

(द बीस्ट ब्रॉक लैसनर ने सैमी जेन की बुरी हालत कर दी।)

(सैमी जेन ने हर हफ्ते की तरह आकर शिकायत की और इस बार उन्होंने कहा कि वो सभी के ऊपर केस करेंगे। पॉल हेमन ने एंट्री करते हुए अच्छा बनने की कोशिश की, लेकिन जेन लड़ना चाहते थे। ब्रॉक लैसनर भी गुस्सा नहीं करना चाहते थे, लेकिन हेमन के कारण उनका गुस्सा जेन पर निकला।)

(ब्रॉक लैसनर और सैमी जेन का एक टैग टीम में आना, क्या ऐसा होना चाहिए?)

(अगले हफ्ते शिकागो में होने वाली SmackDown में द हेड ऑफ द टेबल, द ट्राइबल चीफ और WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की वापसी होने वाली है। मैं इसका इंतजार नहीं कर सकता।)

(SmackDown का एपिसोड उस व्यक्ति (रोमन रेंस) के बिना भी काफी अच्छा रहा।)

(किंग वुड्स और सर कोफी किंग्सटन WWE में सबसे अच्छी टैग टीम जोड़ी हैं। आप बिल्कुल सही हो।)

(मुझे ब्रॉक लैसनर का फ्लिप फोन पसंद आया।)

(क्या शानदार टैग टीम मैच देखने को मिला। SmackDown बढ़िया रही। न्यू डे ने बेस्ट टैग टीम का खिताब जीता।)

(SmackDown का एपिसोड तगड़ा साबित हुआ। हालांकि, कुछ जगहों पर बुकिंग काफी खराब रही।)

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Be the first one to comment