WWE में Alexa Bliss और Wyatt Sick6 की वापसी को लेकर खास अपडेट, रिपोर्ट में आई बड़ी जानकारी

WWE, SmackDown
रिंग में एंट्री करते हुए Wyatt Sick6 (Photo: WWE.com)

Alexa Bliss-Wyatt Sick6 WWE Return Update: WWE में एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) और Wyatt Sick6 के दिन ज्यादा खास नहीं चल रहे हैं। खासतौर Wyatt Sick6 की तो बुकिंग बहुत ही बेकार चल रही है। Elimination Chamber 2025 के बाद से ब्लिस गायब हैं। वहीं अंकल हाउडी का ग्रुप को WWE टीवी पर ना आए हुए चार महीनों से ज्यादा का समय हो गया है। खैर अब एक अच्छी खबर इन्हें लेकर सामने आ रही है। रिपोर्ट में इनकी वापसी पर बड़ा खुलासा हुआ है।

Ad

एलेक्सा ब्लिस ने लंबे समय बाद इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री की थी। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके बाद वो विमेंस चैंबर मैच का हिस्सा बनीं। सभी को लगा था कि वो मुकाबला जीतकर WrestleMania 41 में जगह बनाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वहीं Wyatt Sick6 ने पिछले साल धमाकेदार अंदाज में डेब्यू किया था। लगा था कि उन्हें तगड़े अंदाज में आगे बढ़ाया जाएगा लेकिन ये देखने को नहीं मिला। इनकी बुकिंग को लेकर ट्रिपल एच के ऊपर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

Figthful Select ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी जानकारी प्रदान की है। कहा गया है कि एलेक्सा ब्लिस को क्रिएटिव कारणों से टीवी से हटा दिया गया था। WrestleMania 41 का हिस्सा भी वो अब किसी भी हालत में नहीं बन पाएंगी क्योंकि चीजें फाइनल कर दी गई हैं। इसका मतलब है कि वो WrestleMania के बाद शायद SmackDown में वापसी करेंगी। एलेक्सा और Wyatt Sick6 के भी लंबे समय से साथ आने की बातें चल रही हैं। तगड़े ग्रुप को कुछ समय पहले SmackDown में मूव कर दिया गया था। बो डैलस इंजरी के कारण बीच में टीवी से गायब रहे। रिपोर्ट में कहा गया है कि बहुत जल्द इस ग्रुप की वापसी भी हो जाएगी।

Ad

WWE SmackDown में एक साथ काम कर सकते हैं एलेक्सा ब्लिस और Wyatt Sick6

एलेक्सा ब्लिस और Wyatt Sick6 एक साथ काम करेंगे तो फिर सभी को अच्छा लगेगा। आप सभी जानते हैं ब्लिस और ब्रे वायट ने खूब धमाल कुछ साल पहले मचाया था। WWE ने ब्लिस के लिए अच्छा प्लान बनाना चाहिए। विमेंस डिवीजन में उनका बहुत बड़ा नाम है। वापसी के बाद से अभी तक वो ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाई हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications