Fan Big Demand Alexa Bliss Recent Photo: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) को इन-रिंग एक्शन से गायब हुए लगभग दो साल हो गए हैं। अभी तक उनका रिटर्न नहीं हुआ है और फैंस उन्हें जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। कुछ समय पहले ही खबर सामने आई थी कि ब्लिस की वापसी के लिए WWE टीम ने प्लान बनाना शुरू कर दिया है और अब उनका रिटर्न करीब है। इसके बाद एलेक्सा ने एक फोटो पोस्ट की लेकिन इसपर फैन का गुस्सा फूटा।एलेक्सा ने मेन रोस्टर करियर की शुरुआत में गॉडेस गिमिक में काम किया था और वो बेहद सफल रहीं। ब्रे वायट के साथ जुड़ने के बाद से वो डार्क गिमिक में नज़र आ रही हैं। WWE में अपने आखिरी मैच के दौरान भी वो मिस्ट्री कैरेक्टर में काम कर रही थीं। एलेक्सा ने वापसी की अटकलों के बीच अपनी एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वो डार्क कैरेक्टर में ही दिख रही हैं और उनके हाथ में लिली डॉल है।आप नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram Postइस फोटो पर फैन ने कहा कि ब्लिस को इस कैरेक्टर के साथ वापस नहीं आना चाहिए और गॉडेस के तौर पर रिटर्न करना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं करती हैं, तो उन्हें घर पर रहना चाहिए। उन्होंने ब्लिस की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा,"एलेक्सा, अगर आप इस गिमिक के साथ वापस आ रही हैं, तो कृपया घर पर ही रहो। हमें गॉडेस वापस चाहिए। "आप नीचे फैन की प्रतिक्रिया देख सकते हैं:एलेक्सा ब्लिस की पोस्ट पर फैन का कमेंट (Photo: Alexa Bliss Instagram)WWE में एलेक्सा ब्लिस का आखिरी मैच कब आया था?WWE में एलेक्सा ब्लिस ने अपना आखिरी मुकाबला Royal Rumble 2023 में लड़ा था। इस शो में उनका सामना बियांका ब्लेयर से Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए देखने को मिला था। यह मैच अच्छा रहा लेकिन अंत में ब्लेयर ने ब्लिस को हरा दिया और जीत दर्ज की। इसके बाद से एलेक्सा एक्शन से दूर हैं और वो प्रेग्नेंसी के कारण बाहर हो गई थीं। नवंबर 2023 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। अब देखना होगा कि एलेक्सा कब तक रिंग में वापसी करती हैं। उनके रिटर्न के लिए 2025 का विमेंस Royal Rumble मैच अच्छा विकल्प होगा। View this post on Instagram Instagram Post