Alexa Bliss Reportedly Returning Soon: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) 714 दिनों से एक्शन से दूर हैं और फैंस द्वारा उन्हें मिस किया जा रहा है। हर कोई उनकी जल्द से जल्द वापसी देखना चाहता है और अब उनका रिटर्न बहुत ज्यादा करीब है। एक हालिया रिपोर्ट ने फैंस को एकदम ही खुश कर दिया है और इसके अनुसार ब्लिस की वापसी के प्लान बनाने शुरू कर दिए गए हैं। WrestleVotes की खबरें लगभग सही साबित होती हैं। अब उन्होंने एलेक्सा ब्लिस की वापसी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि ब्लिस की वापसी करीब है और क्रिएटिव टीम उन्हें लेकर लगातार प्लान तैयार कर रही है। इसी बीच पूर्व विमेंस चैंपियन की मर्चेंडाइज और प्रमोशन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। WrestleVotes ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "एलेक्सा ब्लिस की वापसी अब करीब है और यह एक काफी अच्छे सोर्स ने बताया है। रिपोर्ट के अनुसार क्रिएटिव टीम उनके भविष्य के प्लान पर काम कर रही है, जिसमें मर्चेंडाइज और प्रमोशन से जुड़ी चीजें पहले से तैयार हो रही हैं।"आप नीचे दिए गए पोस्ट को देख सकते हैं:WWE में एलेक्सा ब्लिस का आखिरी मैच कब और किसके खिलाफ आया था?एलेक्सा ब्लिस का WWE में आखिरी मुकाबला 2 साल पहले Royal Rumble 2023 इवेंट में देखने को मिला था। इस शो में उनका सामना बियांका ब्लेयर से हुआ था और यहां पर Raw विमेंस चैंपियनशिप दांव पर लगी थी। इस मैच में दोनों स्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। ब्लिस जीत के करीब भी आ गई थीं लेकिन 7 मिनट 35 सेकेंड तक चले इस मैच में ब्लेयर ने जीत दर्ज की। इसी के साथ वो अपनी चैंपियनशिप को रिटेन रखने में सफल हुईं। WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस इसके बाद से ही एक्शन से दूर हो गईं और बाद में पता चला कि वो प्रेग्नेंसी के कारण बाहर हैं। एलेक्सा ने नवंबर 2023 में बेटी को जन्म दे दिया था। इसी वजह से लग रहा था कि 2024 में उनका रिटर्न देखने को मिल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 2025 में उनकी वापसी संभव लग रही थी और अब हालिया रिपोर्ट ने उनके रिटर्न के कयासों को बढ़ा दिया है। View this post on Instagram Instagram Post