WWE में 672 दिनों पहले आखिरी बार नज़र आए पूर्व चैंपियन की कब होगी वापसी? आई बड़ी खबर

WWE में जल्द होगी दिग्गज की वापसी (Photo: WWE.com)
WWE में जल्द होगी दिग्गज की वापसी (Photo: WWE.com)

Alexa Bliss return update: WWE में इस समय कई रेसलर्स रिंग से दूर चल रहे हैं। उनकी वापसी की उम्मीद फैंस काफी समय से लगा रहे हैं और अब एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि एक पूर्व चैंपियन अगले साल WWE में वापसी करता हुआ दिखाई दे सकता है। फैंस ने इस सुपरस्टार को 2023 में हुए रॉयल रंबल (Royal Rumble) के दौरान चैंपियनशिप मैच में लड़ते हुए देखा था, जिसके बाद से उन्होंने रिंग से दूरी बना ली थी। वह इस दौरान कई पर्सनल चीजों को प्राप्त करने में सफल रही लेकिन रिंग में उनकी वापसी को लेकर फैंस उम्मीद कर रहे थे और वह इसमें ही सफल नहीं रही थीं।

Ad

एलेक्सा ब्लिस को फैंस ने 672 दिन पहले Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर से पिछले साल Royal Rumble 2023 में लड़ते हुए देखा था। वह इस मैच में जीत नहीं दर्ज कर पाई थीं और फिर एक्शन से दूर हो गई थीं। उन्होंने टीवी से दूर रहते हुए एक बेटी को जन्म दिया और वह खुद पर भी काम कर रही थीं। लिटिल मिस ब्लिस ने 9 अप्रैल 2022 को रायन कैबरेरा से शादी की थी। इतने समय टीवी से दूर रहने के दौरान उन्होंने फैंस के साथ बातचीत के जरिए अपनी वापसी की उत्सुकता को जारी रखा था। अब एक रिपोर्ट ने बताया है कि वह कब वापस आ सकती हैं।

PWInsider ने हाल में बताया कि एलेक्सा ब्लिस को 2025 में WrestleMania 41 सीजन के दौरान वापसी करते हुए देखा जा सकता है। यह ऐसा समय होता है जब रेसलर्स वापसी करते हैं और फैंस को चौंकाने वाला पल देते हैं। अब चूंकि वह रिंग से दूर थीं और इस साल हुए ड्राफ्ट का हिस्सा नहीं थीं, तो ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस ब्रांड का हिस्सा बनती हैं। Raw में इस समय लिव मॉर्गन विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिनकी स्टोरी रिया रिप्ली से चल रही है। यह दोनों Survivor Series में WarGames मैच का हिस्सा हैं और अलग-अलग खेमों में लड़ रही होंगी। वहीं SmackDown में नाया जैक्स WWE विमेंस चैंपियन हैं।

Ad

WWE में कितनी चैंपियनशिप जीत चुकी हैं एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस ने एक बार 24/7 चैंपियनशिप जीती है। वह तीन बार WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुकी हैं, जिसमें से दो बार निकी क्रॉस उनके साथ थीं, जबकि एक बार ओस्का उनकी टैग टीम पार्टनर थीं। इसके साथ ही वह SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को दो बार और Raw विमेंस चैंपियनशिप को तीन बार जीतने में कामयाब रही हैं। एलेक्सा ने इसके साथ ही 2018 में विमेंस Money in the Bank ब्रीफकेस जीता था। वह दूसरी WWE विमेंस ट्रिपल क्राउन चैंपियन हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications