Jade Cargill-Bianca Belair Takes Shot Each Other: WWE में कुछ महीनों पहले जेड कार्गिल पर किसी मिस्ट्री स्टार ने अटैक कर दिया था। Elimination Chamber में जेड ने वापसी की और फिर पता चला कि नेओमी ने उनपर हमला किया था। लगा था कि इन चीजों से जेड की अपनी पूर्व टैग टीम पार्टनर बियांका ब्लेयर से दोस्ती में खटास नहीं आएगी लेकिन शायद ऐसा नहीं है।
पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन जेड कार्गिल ने सोशल मीडिया पर एक फैन के सवाल का जवाब दिया। इसी बीच उन्होंने बताया कि उनका बियांका ब्लेयर से विश्वास उठ गया है। इसी बीच जेड ने यह भी कहा कि वो और नेओमी, बियांका के मुकाबले ज्यादा करीबी थे। उन्होंने कहा,
"मुझे उनपर भी भरोसा नहीं है। नेओमी और मैं ज्यादा क्लोज थे।"
बियांका ब्लेयर को यह चीज पसंद नहीं आई और जेड पर निशाना साधा। इससे सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई। उन्होंने कहा कि नेओमी से ज्यादा करीब रहने का नतीजा कार्गिल ने आखिर देख ही लिया। उन्होंने करारा जवाब देते हुए लिखा,
"आपने देख लिया कि इस चीज के चलते आप कहां चली गईं लेकिन आप मुझपर गुस्सा हैं। मैंने आपको कुछ नहीं किया। मुझे अकेला छोड़ दीजिए। Raw में पहले ही लोग मुझपर इल्जाम लगाने का प्रयास कर रहे हैं।"
आप नीचे जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर के जवाब देख सकते हैं:
जेड कार्गिल ने बताया कि वो सिर्फ WWE फैन के सवाल का जवाब दे रही थीं। इसी बीच वो खुश नहीं थीं कि बियांका उनकी और नेओमी की चीजों को ठीक करने के बजाय अलग दिशा ने ध्यान लगा रही हैं। उन्होंने लिखा,
"कोई आपके ऊपर नहीं आ रहा है। मैंने जैसा WWE SmackDown में किया था, उसी तरह से मैंने एक सवाल का जवाब दिया। अगर आप इस बात को अलग दिशा में ले जाना चाहती हैं, तो मैं तैयार हूं। ऐसा लगता है कि आप हमेशा ही किसी समस्या में फंसी रहती हैं। आपने सोचा था कि आप यहां आकर नेओमी के साथ चीजें सही करेंगी या इस समस्या को ठीक करेंगी लेकिन नहीं।"
आप नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं:
WWE स्टार बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल ने इशारों-इशारों में साधा एक-दूसरे पर निशाना
विमेंस Elimination Chamber विजेता बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल ने एक-दूसरे को सीधा जवाब देना तो छोड़ दिया था लेकिन उन्होंने इशारों-इशारों में अलग-अलग पोस्ट डाले। बियांका ब्लेयर ने लिखा,
"मुझे सही मायने में जवाब देना बंद करना होगा। मैं बेहोश नहीं होने वाली हूं। मुझे WrestleMania पर फोकस करना है।"
जेड कार्गिल ने बियांका ब्लेयर को जवाब नहीं दिया और अलग से लिखा,
"आपको लगता है कि आपकी बहनें मदद के लिए पहले सामने आएंगी। दूसरी ओर वो मेरे अप्रूवल की भीख मांग रही हैं। उन्होंने मेरे ऊपर आपके लिए हमला किया था। हां, आपको खुद पर फोकस करना चाहिए। जैसा मैंने कहा था, इसी तरह से चीजें हैं। यह काफी दुखद कहानी है।"