"Roman Reigns के साथ बने रहना था"- WWE दिग्गज से मिले धोखे को लेकर CM Punk का बड़ा बयान

Ujjaval
जीत के बाद पॉल हेमन के साथ रिंग में सैथ रॉलिंस (Photo: WWE.com)
जीत के बाद पॉल हेमन के साथ रिंग में सैथ रॉलिंस (Photo: WWE.com)

CM Punk Wish Paul Heyman Stayed Roman Reigns: WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन (Paul Heyman) ने फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने नाईट 1 के मेन इवेंट में हुए ट्रिपल थ्रेट मैच के दौरान अपने सबसे अच्छे दोस्त सीएम पंक (CM Punk) और ट्राइबल चीफ रोमन रेंस, दोनों को धोखा दे दिया। पॉल हेमन इसी के चलते सैथ रॉलिंस के साथ जुड़ गए और उन्हें जीत दिला दी। अब सीएम पंक ने इसी विषय पर बात की है।

Ad

Deadline को थोड़े समय पहले ही सीएम पंक ने इंटरव्यू दिया। इसी बीच उन्होंने बहुत बड़ा बयान दिया और बताया कि पॉल हेमन अगर सिर्फ उन्हें धोखा देते, तो चलता। पंक ने क्लियर किया कि वो हेमन को सैथ रॉलिंस के बजाय रोमन रेंस के साथ देखना ज्यादा पसंद करते। उन्होंने कहा,

"पॉल हेमन ने पहले भी मुझे धोखा दिया है। हम काफी लंबे समय से दोस्त हैं और दोस्तों के बीच लड़ाई होती है। वो मुझे पहले धोखा दे चुके थे और उन्हें पता है कि यह चीजें कैसे चलती हैं। उन्हें पता है कि उन्हें अब इसका हिसाब चुकता करना होगा। यह धोखा और मानसिक तौर पर दर्द देना, शारीरिक दर्द से बहुत ज्यादा है। मैं चाहता कि वो यह सबकुछ करते और रोमन रेंस के साथ ही बने रहते, क्योंकि सैथ रॉलिंस के साथ जाना सही मायने में बहुत ज्यादा दुःखी करने वाली चीज है। आपको पता है? सैथ रॉलिंस को उनकी जरूरत है।"
Ad

WWE WrestleMania 41 के बाद पॉल हेमन ने नए दौर की शुरुआत की

WWE WrestleMania 41 के बाद Raw के एपिसोड में पॉल हेमन और सैथ रॉलिंस दिखाई दिए थे। इसी बीच एक चीज क्लियर हो गई थी कि वो WWE और रेसलिंग जगत के भविष्य को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने अपना फैक्शन तैयार करने का फैसला किया होगा। रेड ब्रांड के इसी शो में जब रोमन रेंस ने आकर हेमन और सैथ, दोनों पर अटैक कर दिया था, तो ब्रॉन ब्रेकर ने आकर ट्राइबल चीफ पर हमला किया था। यहां से क्लियर हो गया कि ब्रॉन असल में पॉल और सैथ के नए फैक्शन का हिस्सा हैं। आने वाले किसी एपिसोड या इवेंट में उनके एक और नए मेंबर का खुलासा हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications