WWE WrestleMania XL में सिर्फ 5 मिनट में अपने टाइटल को गंवाने वाले रेसलर की स्थिति हुई खराब, मौजूदा रिपोर्ट में चौंकाने वाला अपडेट

WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Drew McIntyre: WWE WrestleMania XL में चैंपियन बनने के बावजूद बहुत बड़ा झटका ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को लगा था। पहले उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। हालांकि, वो करीब 5 मिनट तक ही चैंपियन रह पाए। डेमियन प्रीस्ट (Drew McIntyre) ने उनके ऊपर Money in the Bank ब्रीफकेस कैश-इन कर टाइटल अपने नाम कर लिया। अब रिपोर्ट में ड्रू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

Ad

WrestleMania XL के बाद भी मैकइंटायर के लिए चीजें सही नहीं रहीं। Raw के एपिसोड में सीएम पंक की वजह से वो प्रीस्ट के खिलाफ टाइटल मैच हासिल नहीं कर पाए। जे उसो ने इस चीज का फायदा उठाया और बड़ा मौका हासिल किया। अब मौजूदा रिपोर्ट को देखा जाए तो मैकइंटायर की हालिया स्थिति बहुत खराब है।

PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania XL में मैकइंटायर के एल्बो में चोट लग गई थी। इसका मतलब है कि वो पिछले कुछ हफ्तों से इंजरी के बावजूद प्रदर्शन कर रहे हैं। अब ये चीज मैकइंटायर के लिए बहुत बड़ी समस्या है। अगर उनकी इंजरी बढ़ जाएगी तो फिर वो पंक से अपना बदला नहीं ले पाएंगे। साथ ही साथ उनकी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल करने की उम्मीद भी खत्म हो जाएगी।

Ad

वैसे मैकइंटायर की इंजरी को लेकर अभी ज्यादा कोई अपडेट सामने नहीं आया है। वो इस समय WWE के साथ यूके टूर पर हैं। उम्मीद है कि उनकी इंजरी ज्यादा सीरियस ना हो। अगर ऐसा हुआ तो फिर आगे समस्या बहुत बढ़ जाएगी।

WWE के साथ ड्रू मैकइंटायर का कॉन्ट्रैक्ट कब खत्म होगा?

ड्रू मैकइंटायर का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट मई में खत्म हो जाएगा। पहले WrestleMania XLके दौरान ही उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला था लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया। ड्रू मेनिया का हिस्सा थे और इस वजह से कंपनी ने बड़ा फैसला लिया था।

मैकइंटायर और सीएम पंक की राइवलरी भी अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। दोनों के बीच आगे जाकर वन-ऑन-वन मुकाबला जरूर होगा। पंक ने अभी तक ड्रू का बहुत नुकसान किया है। जरूर वो इस बात का बदला लेने के लिए तैयार होंंगे। कंपनी ने भी दोनों के बीच मुकाबले के लिए बड़ा प्लान बनाया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications