Gunther Vows Win World Title Again: WWE Raw के हालिया एपिसोड में गुंथर (Gunther) ने जे उसो (Jey Uso) को कंफ्रंट किया था। इसी बीच गुंथर ने बताया कि वो वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए दोबारा आने वाले हैं। वो 9 जून 2025 को Raw के एपिसोड में वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने वाले हैं। इस मुकाबले में एक महीने से भी कम समय बचा है और अब गुंथर ने वर्ल्ड चैंपियनशिप दोबारा जीतने का दावा किया है।
गुंथर ने इंस्टाग्राम पर Raw में अपने प्रोमो से जुड़ी वीडियो पोस्ट की। इसी बीच उन्होंने दावा करते हुए बताया कि एक महीने बाद वो फिर से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन जाएंगे और उनके पास दोबारा Raw की कमान आ जाएगी। उन्होंने कहा,
"अब से एक के महीने बाद शासन दोबारा हासिल कर लिया जाएगा।
आप नीचे गुंथर की इंस्टाग्राम पोस्ट देख सकते हैं:
WWE Saturday Night's Main Event में होगा वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच
9 जून 2025 को वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए लड़ने से पहले गुंथर को यह पता करना होगा कि कौन उनके सामने कौन होगा। इसका बड़ा कारण यह है कि 24 मई 2025 को होने वाले Saturday Night's Main Event में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जे उसो और लोगन पॉल के बीच मैच होने वाला है। WWE WrestleMania 41 के बाद से ही उनके बीच दुश्मनी देखने को मिल रही है।
लोगन पॉल ने जे उसो को Raw के एक एपिसोड में आकर कंफ्रंट किया था और उनका मजाक बनाया था। जे ने उनपर इसी बीच सुपरकिक लगा दी थी। Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड के समापन के बाद लोगन पॉल ने जे पर अचानक पंच लगा दिया था। इसी के चलते दोनों के बीच अब WWE Saturday Night's Main Event में मैच होगा।
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद जे उसो का यह दूसरा टाइटल डिफेंस होने वाला है। उन्होंने पिछले हफ्ते Raw में सैथ रॉलिंस से चैंपियनशिप मैच लड़ा था, जिसका DQ के जरिए अंत हो गया है। देखना होगा कि Saturday Night's Main Event में उसो और पॉल में से किसी जीत देखने को मिलेगी। विजेता के लिए आगे मुश्किल जरूर होगी, क्योंकि सामने गुंथर रहने वाले हैं।