'टक्कर देने के लिए तैयार हूं'- Roman Reigns के भाई ने WWE दिग्गज The Rock को ललकारा 

WWE
द रॉक को लेकर बयान (Photo: WWE.com)

Jey Uso Makes Huge Statement: WWE WrestleMania 41 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के भाई जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। जे पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की तैयारी में लगे हुए हैं। उन्होंने 2025 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। हाल ही में एक इंटरव्यू में जे ने द रॉक को ललकारा है। उन्होंने कहा कि वो द फाइनल बॉस को प्रोमो बैटल में टक्कर देने के लिए तैयार हैं।

Ad

रोमन रेंस और पॉल हेमन द्वारा बनाए गए नए ब्लडलाइन ग्रुप की वजह से कई स्टार्स को फायदा हुआ, जिसमें से एक जे उसो भी हैं। SummerSlam 2023 के बाद जे ने Raw में सिंगल्स स्टार के रूप में काम किया। उनके कार्य की हर जगह तारीफ हुई। फैंस के बीच वो छा गए। WWE ने भी उन्हें पुश दिया। पिछले महीने हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने जॉन सीना को अंत में बाहर कर मुकाबला जीता। ये उनके करियर की बड़ी उपलब्धि में से एक है।

youtube-cover
Ad

Daily Mail को इस बार जे उसो ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने वहां पर द रॉक को लेकर कहा,

मैं द रॉक के साथ एक प्रोमो बैटल चाहता हूं। मुझे पता है कि वो इस चीज में अच्छे हैं लेकिन मैं भी अपने स्कूल के साथ नया हूं। रॉक बहुत भरोसेमंद हैं। वो सब चीजों में आगे हो सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि मैं उनसे कुछ अलग कर सकता हूं। मैं सभी के लिए कुछ अलग भावनाएं ला सकता हूं। मुझे नहीं पता था कि मैं रोमन रेंस और अपने भाइयों के साथ ऐसा कर सकता हूं। अगर मैंने उनके खिलाफ किया है तो फिर द रॉक के साथ भी आजमाना चाहता हूं।

youtube-cover
Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में जे उसो बनेंगे चैंपियन?

जे उसो को गुंथर को हरा पाना इतना आसान काम नहीं होने वाला है। गुंथर ने पिछले साल SummerSlam में टाइटल जीता था। तब से वो बढ़िया काम कर रहे हैं। वैसे दोनों के बीच पहले भी मुकाबले हो चुके हैं। हर बार उसो को हार का सामना करना पड़ा है। देखना होगा कि वो WrestleMania 41 में जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications