Roman Reigns की एंट्री होते ही WWE स्टार ने किया उन्हें एक्नॉलेज, अनदेखा वीडियो आया सामने

WWE दिग्गज रोमन रेंस को किसने किया एक्नॉलेज (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस को किसने किया एक्नॉलेज (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Acknowledged: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) में दिखाई दिए थे। वह रंबल मैच में नजर आए थे और सीएम पंक द्वारा एलिमिनेट कर दिए गए थे। इस दौरान उन्होंने काफी जबरदस्त एक्शन प्रदान किया था। अब WWE ने रोमन रेंस की रंबल मैच एंट्री से जुड़ा हुआ एक वीडियो जारी किया है। इसमें यह दिखाई दे रहा है कि आखिरकार उस दौरान किस रेसलर ने उन्हें एक्नॉलेज किया है।

Ad

जिमी उसो ने 10वें नंबर पर रंबल मैच में एंट्री की थी। उन्होंने इसके बाद विरोधियों पर अपना हमला शुरू कर दिया था। मैच के दौरान 16वें नंबर पर रोमन रेंस ने एंट्री की। उस समय जिमी उठ पाने में असमर्थ थे, लेकिन फिर भी उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि वह अपने असली ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज कर लें। यह मोमेंट सही मायने में खास था।

आप नीचे यह खास वीडियो देख सकते हैं:

Ad

जिमी को मुकाबले से जेकब फाटू ने बाहर का रास्ता दिखाया था। इस मुकाबले के दौरान ऐसा पल भी आया था जहां फैंस ने जेकब फाटू और रोमन रेंस को आमने सामने आते हुए देखा था। इसके चलते दोनों के बीच एक स्टोरी की उम्मीद फैंस करने लगे हैं। जिमी और रोमन असली द ब्लडलाइन का हिस्सा हैं।

WWE Royal Rumble 2025 के बाद Raw में रोमन रेंस के चोटिल होने की घोषणा हुई थी

WWE Royal Rumble 2025 के बाद हुए Raw एपिसोड में कमेंट्री टीम ने फैंस को बताया था कि रोमन रेंस रंबल मैच में चोटिल हो गए हैं। इसके चलते वह अनिश्चितकाल के लिए रिंग से दूर हो गए हैं। ऐसा रंबल मैच में सैथ रॉलिंस के हमले के चलते हुआ था। दरअसल जब रोमन रेंस और रॉलिंस को सीएम पंक ने मुकाबले से बाहर किया था तो द विजनरी बेहद नाराज हो गए थे। उन्होंने रेंस को स्टॉम्प मूव हिट किया और फिर स्टील स्टेप्स पर भी नुकसान पहुंचाया था। रॉलिंस ने आखिरी Raw एपिसोड में रोमन रेंस के चोटिल होने की जिम्मेदारी ली थी। अब देखना होगा कि रोमन जब वापस आएंगे, तो क्या होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications