WWE WrestleMania 41 से पहले फेमस स्टार ने अपनी इंजरी को लेकर दिया अपडेट, वर्कआउट का वीडियो किया पोस्ट

WWE, Kairi Sane
रिंग में कायरी सेन (Photo: WWE.com)

Kairi Sane Shares Major Injury Update: WWE में इस समय कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रहे हैं। कायरी सेन (Kairi Sane) इनमें से एक हैं। सेन को पिछले साल दिसंबर में बड़ा झटका लगा था। तब से वो WWE टीवी से बाहर हैं। दरअसल सेन विमेंस आईसी चैंपियनशिप टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली थीं लेकिन उनके ऊपर 16 दिसंबर को Raw में प्योर फ्यूजन क्लेक्टिव ग्रुप ने बैकस्टेज हमला कर दिया था। सेन चोटिल होने की वजह से बाहर हो गई थीं। खैर अब उन्होंने एक बड़ा अपडेट साझा किया है।

Ad

कायरी सेन ने अपनी इंजरी को लेकर इंस्टाग्राम पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि उनके अंगूठे का पूरा लिगामेंट फट गया था और उनकी पूरी ताकत इस कारण खत्म हो गई थी। सेन ने बताया कि उनकी सफल सर्जरी हो चुकी है। उन्होंने डॉक्टर्स को भी धन्यवाद कहा। सेन अब वापसी की तैयारियों में लगी हुई हैं। उन्होंने वर्कआउट का शानदार वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,

मेरे अंगूठे का पूरा लिगामेंट फट गया था। मेरा हाथ बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा था। अब मेरी ताकत वापस आ गई है। पहले से ज्यादा अब मैं मजबूत हो गई हूं। मैं अपने डॉक्टर्स को धन्यवाद देती हूं।
Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में वापसी करेंगी कायरी सेन?

कुछ समय पहले PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में कायरी सेन को लेकर बड़ी जानकारी साझा की थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि टीवी पर उनकी बहुत जल्द वापसी हो सकती है। WWE WrestleMania 41 अब काफी नजदीक आ गया है। 19 और 20 अप्रैल को इसका आयोजन होगा। कंपनी द्वारा बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि, एक खबर ये भी सामने आई है कि टिकटों की पूरी तरह से बिक्री नहीं हो पाई है। ये थोड़ा चिंता की बात ट्रिपल एच और उनकी टीम के लिए है। मेगा इवेंट में कुछ स्टार्स की वापसी हो सकती है। कायरी भी वापस आकर सभी को सरप्राइज दे सकती हैं। कंपनी ने जरूर उनके लिए शानदार प्लान बनाया होगा। हो सकता है कि सेन मेगा इवेंट के बाद होने वाले वीकली शो में भी एंट्री कर सकती हैं। इसे भी कंपनी का अच्छा कदम माना जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications