WWE Raw में फेमस सुपरस्टार ने वापसी का किया ऐलान, Saturday Night's Main Event के पहले मचेगा बवाल

Ujjaval
लोगन पॉल एंट्री करते हुए (Photo: WWE.com)
लोगन पॉल एंट्री करते हुए (Photo: WWE.com)

Logan Paul Announces Return: WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। इस शो में कुछ बड़े मैच होने वाले हैं। जे उसो (Jey Uso) और ब्रॉन ब्रेकर के बीच होने वाले सिंगल्स मैच पर फैंस की नजर बनी हुई है। यह Saturday Night's Main Event से पहले रेड ब्रांड का आखिरी एपिसोड होगा। अब लोगन पॉल ने भी वापसी का ऐलान कर दिया है।

Ad

Saturday Night's Main Event में लोगन पॉल वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच लड़ने वाले हैं। लोगन अब इससे पहले Raw के एपिसोड का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर जारी करते हुए खुद बताया कि वो अगले रेड ब्रांड के शो में दिखाई देंगे। उन्होंने कैप्शन द्वारा बताने का प्रयास किया कि आखिर WWE उन्हें बवाल मचाने का मौका दे रहा है।

आप नीचे लोगन पॉल की पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

लोगन पॉल के दुश्मन जे उसो Raw में मैच लड़ने वाले हैं। लोगन पॉल स्टोरी को आगे बढ़ाने के लिए रेड ब्रांड के शो में जे के मैच में दखल दे सकते हैं और उनकी हार का कारण बनने का प्रयास कर सकते हैं।

WWE Saturday Night's Main Event में लोगन पॉल के पास बड़ा मौका है

लोगन पॉल ने WWE में एक सेलेब्रिटी स्टार के रूप में एंट्री की थी लेकिन उनका प्रदर्शन एकदम तगड़ा रहा। इसी वजह से WWE ने उन्हें साइन कर लिया। इसके बाद से लोगन ने कुछ मौकों पर टॉप टाइटल के लिए चैलेंज किया है लेकिन वो जीतने में असफल रहे हैं। जे उसो के खिलाफ लोगन ने अब तक मैच नहीं लड़ा है और वो Saturday Night's Main Event में पहली बार आमने-सामने होंगे।

लोगन पॉल जरूर चाहेंगे कि वो अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल हो। WWE में अपने सफर के दौरान वो सिर्फ यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रहे हैं। जे उसो और लोगन पॉल, दोनों ने WrestleMania 41 में जीत दर्ज की थी। इसी वजह से उन दोनों के पास काफी अच्छा मोमेंटम है। देखना होगा कि उनके बीच वर्ल्ड टाइटल के लिए होने वाले मैच का नतीजा किस ओर जाता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications