Roman Reigns से लड़ चुके फेमस WWE स्टार पहुंचे भारत, रिक्शा चलाते हुए मजेदार वीडियो आई सामने

Ujjaval
WWE स्टार ने भारत में कदम रखा (Photo: WWE.com)
WWE स्टार ने भारत में कदम रखा (Photo: WWE.com)

Logan Paul Driving Rickshaw in India: पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल (Logan Paul) भारत आ चुके हैं। आपको बता दें कि थोड़े समय पहले ही Carryminati ने दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर Mr.Beast के साथ एक वीडियो कोलैबरेशन किया था। इसमें Mr.Beast ने चैलेंज रखा था कि अगर वीडियो 10 मिलियन लाइक ले आती है, तो वो भारत आएंगे।

Ad

बाद में खुद Mr.Beast ने बताया कि वो भारत आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने साथ मौजूदा WWE स्टार लोगन पॉल, KSI और IShowSpeed को लाने की बात कही थी। उन्होंने 10 नवंबर को आने का ऐलान किया था और वो भारत आ चुके हैं। Mr.Beast के साथ WWE में धमाल कर चुके लोगन पॉल भी नज़र आए हैं।

हाल ही में लोगन पॉल से जुड़ी एक मजेदार वीडियो सामने आ रही है। इसमें वो भारत में रिक्शा चलाते हुए नज़र आ रहे हैं। उनके पीछे Mr.Beast और KSI बैठे हुए हैं। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि भारत में लोगन पॉल और KSI अपने ब्रांड Prime ड्रिंक और Mr.Beat अपनी चॉक्लेट Feastables को लॉन्च करने आए हैं। इसी बीच उनके भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स के साथ कोलैबरेशन भी हो सकते हैं।

आप लोगन पॉल की रिक्शा चलाते हुए वीडियो नीचे देख सकते हैं:

Ad

WWE में लोगन पॉल ने कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है

लोगन पॉल ने WWE में एक सोशल मीडिया स्टार के रूप में एंट्री की थी और फिर WrestleMania 38 द्वारा उनका इन-रिंग डेब्यू हुआ। इसके बाद से वो कई बड़े स्टार्स के खिलाफ रिंग में दम दिखा चुके हैं। Crown Jewel 2022 में उनका रोमन रेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच तगड़ा साबित हुआ था। इसमें भले ही उनकी हार हुई थी लेकिन काफी तारीफें देखने को मिल गई थी।

लोगन पॉल ने इसके अलावा WrestleMania 39 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच लड़ा था। वो रे मिस्टीरियो, कोडी रोड्स, केविन ओवेंस और द मिज़ जैसे रेसलर्स का सामना सिंगल्स मैच में भी कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर कब्जा किया था, जिसे वो SummerSlam 2024 में हार गए थे। लोगन अभी ब्रेक पर हैं लेकिन देखना होगा कि कब तक वो वापस आते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications