टॉप WWE स्टार ने वापसी की तारीख का किया ऐलान, पूर्व चैंपियन की ललकार का दिया जवाब, WrestleMania 41 में होगा मैच?

लंदन में धमाल मचाएंगे दो सुपरस्टार्स (Photo: WWE.com)
लंदन में धमाल मचाएंगे दो सुपरस्टार्स? (Photo: WWE.com)

Logan Paul Announce Return Date: लोगन पॉल (Logan Paul) इस समय WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स के साथ दुश्मनी का हिस्सा हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए वापस आने की बात कही है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने स्टाइल्स की ललकार का जवाब दिया है। Raw के यूके में होने वाले शो में लोगन आएंगे और यहां से शायद WrestleMania 41 के लिए उनका मैच ऑफिशियल हो सकता है।

Ad

लोगन पॉल ने एजे स्टाइल्स को Royal Rumble मैच से बाहर किया था। 24 फरवरी 2025 को Raw एपिसोड में बैकस्टेज दोनों के बीच एक सैगमेंट हुआ था। 10 मार्च 2025 को Raw में स्टाइल्स ने पॉल के चंगुल से एंड्रू स्कूल्ज़ नाम के कॉमेडियन को बचाया था। वह पहले आकर लोगन को कॉलआउट करने वाले थे, लेकिन पॉल ने उनका प्लान फेल कर दिया था।

लोगन ने अब सोशल मीडिया के जरिए पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन को 31 मार्च 2025 के दिन यूनाइटेड किंगडम में होने वाले Raw एपिसोड में नजर आने की चुनौती दे दी है। उन्होंने वापसी का ऐलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व WWE चैंपियन का मजाक बनाते हुए कहा,

"बधाई हो एजे स्टाइल्स। आप उन लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनके नीचे आने पर मेरी नजर है। आपने मेरे साथ मैडिसन स्क्वायर गार्डन में जो किया, वह भूलने लायक नहीं है। मैं 31 मार्च (2025) को Raw के लिए लंदन में मौजूद रहूंगा। मैं आपको आमने-सामने देखना चाहता हूं। आप अपना ए गेम लेकर आइए और साथ में अपना सॉकर मॉम हेयरकट भी लाना। मैं आपको वहां मिलूंगा।"

आप उनके सोशल मीडिया पोस्ट का वीडियो यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE WrestleMania XL में अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को ट्रिपल थ्रेट मैच में लोगन पॉल ने रिटेन किया था

लोगन पॉल पिछले साल यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन थे। वह रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को WWE WrestleMania XL में डिफेंड कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना मुकाबला जीता था और वह चैंपियन बने रहे थे। SummerSlam 2024 में वह अपना टाइटल एलए नाइट के खिलाफ हार गए थे। लोगन ने इस साल Elimination Chamber मैच में भी जगह बनाई थी, लेकिन वह उसको जीतने में असफल रहे थे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications