WWE में John Cena-Goldberg के बाद अब इस दिग्गज ने लिया संन्यास, 30 साल के करियर का अगले साल होगा अंत

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर आई अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Meiko Satomura Announced Retirement Match: साल 2025 WWE के लिए बहुत ही मजेदार और इमोशनल होने वाला है। जॉन सीना का ये साल अंतिम होगा। इसके बाद वो रेसलिंग करते हुए नज़र नहीं आएंगे। उनके अलावा गोल्डबर्ग ने भी कह दिया है कि वो अगले साल अपना रिटायरमेंट मैच लड़ेंगे। अब पूर्व NXT यूके विमेंस चैंपियन और जापानी दिग्गज मेको सतोमुरा (Meiko Satomura) ने घोषणा की है कि 29 अप्रैल, 2025 को वो अपना अंतिम मुकाबला लड़ेंगी। शायद इस खबर के बाद उनके फैंस जरूर थोड़ा निराश हुए होंगे।

Ad

मेको सतोमुरा का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। इस बिजनेस में उन्हें करीब 30 साल हो गए हैं।। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके पास कितना अनुभव होगा। मेको ने पहले जापान में अपना बड़ा नाम बनाया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 1995 में की। 1990 के दशक में उनका जलवा WCW में भी देखने को मिला था। साल 2018 में हुए Mae Young Classic टूर्नामेंट में मेको का मुकाबला टोनी स्टॉर्म के साथ हुआ था। 2020 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद NXT में उन्होंने अच्छा काम किया। 451 दिनों तक वो NXT यूके विमेंस चैंपियन रही थीं।

जानी मानी हस्ती मेको सतोमुरा ने इंस्टाग्राम पर ऐलान किया कि वो अगले साल 29 अप्रैल को Sendai Girls शो का हिस्सा रहेंगी और वहां पर अंतिम मैच लड़ेंगी। आपको बता दें इस शो का आयोजन करीब तीस साल बाद हो रहा है।

Ad

साल 2024 में WWE में नहीं दिखा मेको सतोमुरा का जलवा

WWE में अपने छोटे रन के बावजूद मेको सतोमुरा ने अच्छा काम कर फैंस का दिल जीता है। साल 2024 में वो अभी तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आई हैं। ऐसा लगता है कि WWE द्वारा उनका उपयोग प्रचार-प्रसार में किया जा रहा है। सतोमुरा के अंतिम मैच को शानदार बनाने के लिए WWE द्वारा भी जरूर कुछ अच्छा प्लान किया जाएगा। पिछले साल कंपनी के जापान टूर के दौरान भी सतोमुरा काफी लाइमलाइट में आई थीं। उनके कुछ तगड़े मुकाबले देखने को मिले थे। कंपनी ने उनकी बुकिंग काफी अच्छे अंदाज में की थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications