WWE स्टार ने Roman Reigns को किया एक्नॉलेज, The Bloodline के सदस्य को जवाब देकर फैंस को किया खुश

Ujjaval
WWE कमेंटेटर ने रोमन रेंस को एक्नॉलेज किया
WWE कमेंटेटर ने रोमन रेंस को एक्नॉलेज किया

Pat McAfee & Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) का काफी समय से डॉमिनेशन देखने को मिल रहा है। ट्राइबल चीफ के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और कोई उन्हें अभी तक टाइटल के लिए हरा नहीं पाया है। रोमन के काम को कई सारे स्टार्स एक्नॉलेज कर चुके हैं और अब उसमें एक और बड़ा नाम जुड़ गया है।

पॉल हेमन ने थोड़े समय पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें WWE Raw कमेंटेटर पैट मैकेफी एक चैंपियनशिप के साथ पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने रोमन रेंस को एक्नॉलेज करने वाला साइन दिखाया। यह तस्वीर असल में NBA All-Star के सेलिब्रिटी गेम की है।

पॉल हेमन ने इस तस्वीर को स्टोरी पर डालते हुए बताया कि पैट मैकेफी असल में NBA के इस गेम के दौरान रोमन रेंस को एक्नॉलेज कर रहे हैं। उन्होंने इसमें मैकेफी को टैग भी किया था। पैट ने इसे शेयर करते हुए बोलने और फिंगर ऊपर की ओर दिखाने का इमोजी डाला। वो साफ तौर पर रोमन रेंस को यहां एक्नॉलेज करने की बात कह रहे हैं। यह देखकर जरूर फैंस खुश हुए होंगे।

आप नीचे इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट
इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट

WWE सुपरस्टार Roman Reigns के फैक्शन में The Rock हुए शामिल

WWE SmackDown के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस और ब्लडलाइन के अन्य सदस्यों ने एंट्री की। ट्राइबल चीफ ने कई चीज़ों को लेकर बात की और फिर बताया कि द रॉक अब उनके फैक्शन का हिस्सा हैं। बाद में रॉक ने एंट्री करके फैंस और कोडी रोड्स पर निशाना साधा। पीपल्स चैंपियन का सालों पुराना हॉलीवुड रॉक वाला गिमिक देखने को मिला।

द रॉक ने अंत में ब्लडलाइन के साथ पोज़ देते हुए यह चीज़ साफ कर दी कि वो अब ब्लडलाइन का आधिकारिक तौर पर हिस्सा बन गए हैं। रोमन रेंस के फैक्शन ने अभी तक काफी शानदार काम किया है। जे उसो और सैमी ज़ेन के ग्रुप से अलग होने के बावजूद ब्लडलाइन ने लगातार प्रभावित किया। अब हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार का इसमें शामिल होना बड़ी चीज़ है। देखना होगा कि रोमन और उनका यह ग्रुप आने वाले समय में कैसा काम करता है।

Quick Links