R-Truth Posts Photo John Cena Attire: WWE Saturday Night's Main Event में जॉन सीना (John Cena) और आर-ट्रुथ (R-Truth) के बीच मैच होने वाला है। वो अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल के लिए आमने-सामने होंगे। आर-ट्रुथ के लिए यह काफी बड़ा मोमेंट है, क्योंकि वो जिन्हें अपना बचपन का हीरो बोलते हैं, उनके खिलाफ ही लड़ने वाले हैं। आर-ट्रुथ ने अब मैच से पहले एक मजेदार चीज की है।
आर-ट्रुथ ने जॉन सीना की पोशाक में अपनी एक फोटो डाली है। ट्रुथ का यह काम एकदम हैरान करने वाला है। सीना उनके खिलाफ हो गए और उन्हें टेबल पर एटीट्यूड एडजस्टमेंट भी दे दिया। इसके बावजूद आर-ट्रुथ अभी भी जॉन की साइड ही लग रहे हैं। आर-ट्रुथ ने जॉन की मर्चेंडाइज में अपनी एक पुरानी फोटो डाली।
आप नीचे आर-ट्रुथ की पोस्ट देख सकते हैं:
WWE दिग्गज जॉन सीना को Backlash 2025 में आर-ट्रुथ की वजह से मिली थी जीत
जॉन सीना ने WrestleMania 41 में रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद जॉन की रैंडी ऑर्टन के खिलाफ स्टोरीलाइन देखने को मिली। Backlash 2025 में दोनों आमने-सामने आए और उनके बीच अच्छा मैच देखने को मिला। दोनों ने अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल के लिए हुए इस मुकाबले में खूब बवाल मचाया।
दो अलग-अलग रेफरी धराशाई हो गए और ऑफिशियल्स का भी दखल हुआ। रैंडी ऑर्टन ने उन सभी पर RKO लगा दिया। रैंडी अंत में सीना पर अपना सबसे खतरनाक मूव पंट किक लगाने गए। इसी बीच आर-ट्रुथ ने दखल देकर रैंडी को रोक दिया। वाइपर ने उनपर ही अपना फिनिशर लगा दिया। अगले ही पल जॉन ने वापसी करके रैंडी को लो ब्लो दे दिया। उन्होंने चैंपियनशिप से रैंडी पर वार किया और पिन करके जीत दर्ज की।
जॉन इसी के चलते चैंपियन बने रहे। आर-ट्रुथ के कारण मिली इस जीत के बावजूद जॉन का स्वभाव नहीं बदला। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आर-ट्रुथ ने आकर जॉन से मुलाकात की। हालांकि, सीना ने उनकी बेइज्जती की और उन्हें टेबल पर पटक दिया। अब देखना होगा कि आर-ट्रुथ अपने बचपन के हीरो के खिलाफ लड़कर जीत दर्ज करने में सफल होते हैं, या उनके हाथ निराशा लगेगी।