WWE Fan Funny Comment Rhea Ripley Post: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वो WWE में चल रही अपनी स्टोरीलाइन से जुड़े पोस्ट डालती हैं। इसके अलावा रिप्ली अपने निजी जीवन से जुड़े कुछ खास पलों की फोटो पोस्ट करती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पति के साथ एक अनोखी फोटो डाली और इसपर फैन का शानदार कमेंट आया है।
रिया रिप्ली और AEW स्टार बडी मैथ्यूज़ ने साथ मिलकर फोटो डाली, जिसमें दोनों बेहद खुश आ रहे हैं। एक फोटो में बडी ने अपनी पत्नी को उठाया है। इसके अलावा रिया ने भी अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और मैथ्यूज़ जैसे तगड़े व्यक्ति को आसानी से उठा लिया। इसी बीच वो हंस भी रही हैं। इससे पता चलता है कि उनके पास कितनी ताकत है और उन्हें इतने वजन वाले स्टार को उठाने में भी समस्या नहीं है।
आप नीचे रिया रिप्ली और बडी मैथ्यूज़ द्वारा पोस्ट की तस्वीरें देख सकते हैं:
रिया रिप्ली और बडी मैथ्यूज़ की इस पोस्ट पर एक फैन ने मजेदार कमेंट किया। उन्होंने रिया और उनके पति द्वारा पोस्ट की गई पहली फोटो का जिक्र किया। इसमें रिया रिप्ली खड़ी हुई हैं लेकिन उनके हाथ नहीं दिख रहे हैं। इसके बजाय बडी के हाथ नज़र आ रहे हैं, जो अपने बाइसेप्स फ्लेक्स कर रहे हैं। फोटो को एकदम से देखें, तो ऐसा लग रहा है कि वो रिया रिप्ली के हाथ हैं। फैन को भी ऐसा ही लगा और उन्होंने हंसने वाला इमोजी पोस्ट करके लिखा,
"पहली फोटो ने मुझे सही मायने में कन्फ्यूज कर दिया था।"
आप नीचे फैन का कमेंट देख सकते हैं:

WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली ने बडी मैथ्यूज़ से शादी कब की थी?
रिया रिप्ली और बडी मैथ्यूज़ ने 2022 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद से ही दोनों साथ हैं। अगस्त 2023 में रिप्ली ने AEW स्टार से सगाई कर ली और इसके बारे में फैंस को बता दिया। जून 2024 में उन्होंने अपने प्यार को आखिर शादी में बदल दिया। रिप्ली इस समय WWE में कमाल कर रही हैं, तो बडी AEW में नज़र आ रहे हैं। देखना होगा कि मैथ्यूज़ कभी WWE में वापस आते हैं, या नहीं।