Roman Reigns Teases New Role: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ होने वाला है। इस मैच में जीत हासिल करने के लिए वो हुंकार भर चुके हैं। हालांकि, पॉल हेमन उनकी साइड पर खड़े नहीं रहेंगे और ये बहुत ही मजेदार चीज रहेगी। खैर मेनिया में होने वाले बड़े मैच से पहले रेंस ने WWE से बाहर अपने नए रोल का खुलासा किया है। Vanity Fair को रोमन रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया। रेंस ने कई बड़े मुद्दों पर वहां पर चर्चा की। रेंस से पूछा गया कि क्या वो कभी फ्लोरिडा के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने में दिलचस्पी दिखाएंगे। इसका हंसते हुए रोमन रेंस ने जवाब दिया और कहा, आप कभी नहीं जानते हैं।WWE WrestleMania 41 में होगी खतरनाक टक्करWrestleMania 41 नाईट-1 में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक की टक्कर होने वाली है। इस मैच में काफी मजा आएगा। इस साल रॉयल रंबल मैच में पंक ने रेंस और रॉलिंस को एलिमिनेट किया था। इसके बाद रिंग के बाहर रेंस ने रोमन की हालत खराब कर दी थी। वहीं से इनकी राइवलरी चल रही है। मार्च में हुए एक Raw के एपिसोड में पंक और रॉलिंस के बीच स्टील केज मैच हुआ था। वहां पर रोमन ने आकर दोनों की हालत खराब की थी। WWE ने भी इनकी लड़ाई में रोमांच भरते हुए मेगा इवेंट के लिए बड़े मैच का ऐलान कर दिया। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन ने हेमन से उन्हें धोखा देने को लेकर सवाल पूछा था। सैथ रॉलिंस ने एंट्री कर सभी का मजाक बनाया। रोमन ने उनके ऊपर हमला कर उन्हें रिंग के बाहर कर दिया था। रेंस ने इसके बाद हेमन को भी धक्का देकर गिरा दिया था। उन्हें बचाने के लिए पंक ने एंट्री की लेकिन वो रेंस के स्पीयर का शिकार हो गए। रॉलिंस ने दोबारा रिंग में आकर रोमन पर चेयर से हमला किया। उन्हें पंक और रेंस को स्टॉम्प भी लगाया। इनकी स्टोरी अब जबरदस्त हो गई है। मेगा इवेंट में होने वाला मैच बहुत ही धमाकेदार रहने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। View this post on Instagram Instagram Post