WWE दिग्गज Roman Reigns के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, नई फिल्म के नाम का हुआ खुलासा, जानकर हो जाएंगे गदगद 

WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Roman Reigns: WWE WrestleMania XL में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ रोमन रेंस (Roman Reigns) को हार का सामना करना पड़ा था। कोडी ने उनके 1316 दिन के टाइटल रन का अंत किया। खबरों के अनुसार वो अब एक लंबे ब्रेक के बाद वापस आएंगे। फिलहाल रेंस का जलवा WWE के बाहर देखने को मिलेगा। वो बहुत ही जबरदस्त मूवी में काम करते हुए नज़र आएंगे। उनकी नई मूवी का नाम भी सामने आ गया है।

Ad

IMDB के अनुसार, रोमन रेंस Good Fortune नामक एक्शन कॉमेडी फिल्म में भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को अजीज अंसारी द्वारा लिखा और डायरेक्ट किया गया है। रेंस के अलावा इस मूवी में सैथ रोजन, केके पामर और कुछ अन्य बड़े नाम शामिल हैं।

Ad

WWE WrestleMania XL में इस बार रोमन रेंस ने बड़ी भूमिका निभाई थी। नाईट 1 और नाईट 2 दोनों दिन वो एक्शन में नज़र आए। नाईट 1 में उन्होंने द रॉक के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का सामना किया था। इस मैच में उनकी और द ग्रेट वन की जीत हुई थी। रॉक ने मुकाबले में खास प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीता था।

नाईट 2 में रेंस ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच हुए मैच में काफी बवाल देखने को मिला था। किसी ने भी नहीं सोचा था कि मुकाबले में जॉन सीना और द अंडरटेकर की एंट्री होगी। द ब्लडलाइन की दखलअंदाजी भी इस मैच में देखने को मिली थी। हालांकि, अंत में रेंस अपने टाइटल को रिटेन करने में नाकाम रहे थे। रोमन का ये टाइटल रन ऐतिहासिक रहा। उन्होंने इस दौरान कई दिग्गजों को हराकर बडे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

WWE में रोमन रेंस की वापसी कब होगी?

रेंस की वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि SummerSlam 2024 से पहले वो वापसी कर लेंगे। वैसे रोमन अब वापसी करेंगे तो मजा आएगा क्योंकि पिछले हफ्ते ब्लडलाइन में काफी बवाल देखने को मिला। सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को इस ग्रुप को रास्ता दिखा दिया है। ये देखकर पॉल हेमन भी हैरान हो गए थे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications