WWE में Roman Reigns के साथ जल्द आ सकते हैं पूर्व मेंबर, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

रोमन रेंस को साथियों की जरूरत है और एक और नाम साथ आ सकता है (Photos: WWE.com)
क्या रोमन रेंस के साथ आएंगे WWE स्टार?' (Photos: WWE.com)

Sami Zayn Reportedly Joining Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए समरस्लैम (SummerSlam 2024) में वापस आने के बाद से चीजें अलग रही हैं। वह अकेले ही पूरी द ब्लडलाइन से लड़ रहे थे। अब हाल में हुए SmackDown एपिसोड में जे उसो और जिमी उसो साथ आ गए थे। इसके बाद एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जल्द ही एक पूर्व मेंबर साथ आ सकते हैं। यह पहले रोमन के ही साथ रहे लेकिन फिर समय के साथ उनके और असली ट्राइबल चीफ के बीच में मतभेद हो गए थे, जिसके चलते उन्होंने दूरी बना ली थी।

Ad

जिमी उसो और जे उसो WrestleMania XL में एक मैच का हिस्सा थे। इस सिंगल्स मैच में जे को अपने भाई पर जीत मिली थी। जे ने जिस तरह से ब्लडलाइन को पिछले साल छोड़ा था, उसके बाद यह उम्मीद कम थी कि वह कभी साथ आएंगे। हालात ने ऐसी पलटी मारी कि यह साथ आ गए। अब Xero News ने जानकारी दी है कि सैमी ज़ेन भी जल्द ग्रुप का हिस्सा बन सकते हैं। Honorary Uce दोबारा रोमन रेंस के साथ जुड़कर बवाल मचा सकते हैं।

Ad

केविन ओवेंस और रोमन रेंस Royal Rumble 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में एक मैच का हिस्सा थे, जहां असली ट्राइबल चीफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कर रहे थे। मैच में जीत के बाद जब रोमन ने ओवेंस पर हमला करना चाहा, तो उसी समय सैमी ने उन्हें ऐसा करने से रोका था। रोमन ने फिर यह काम हॉनरेरी उस को दिया था, जिन्होंने सीधे रेंस पर ही चेयर से हमला कर दिया था। इसके बाद पूरी ब्लडलाइन ने उनपर हमला कर दिया था। इसके बाद वह ग्रुप से अलग हो गए थे।

WWE WrestleMania 39 में द उसोज़ से टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रहे थे सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस

WWE Royal Rumble 2023 में मिली इस पिटाई के बाद सैमी ज़ेन, ब्लडलाइन से अलग हो गए थे और फिर उन्होंने रोमन रेंस को उनकी चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था लेकिन वह जीतने में नाकाम रहे थे। इसके बाद केविन ओवेंस भी उनके साथ आ गए और दोनों ने WrestleMania 39 में द उसोज़ को उनकी टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। ज़ेन और ओवेंस अपना मैच जीतने में कामयाब रहे थे। यह देखना होगा कि क्या सैमी फिर से रोमन रेंस के साथ काम करेंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications