Seth Rollins Addresses WrestleMania 41 Match: WWE WrestleMania 41 अब पास आ रहा है। इसके आयोजन में एक महीने से भी कम का समय रह गया है। कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है। रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच भी ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में इसका ऑफिशियल ऐलान किया गया था। तीनों के बीच खतरनाक ब्रॉल भी हुआ था। मेगा इवेंट में होने वाले इस मुकाबले को लेकर रॉलिंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वो रोमन और पंक को टक्कर देने के लिए तैयार हैं।
सैथ रॉलिंस पिछले कुछ सालों से जबरदस्त काम कर रहे हैं। रोमन रेंस और सीएम पंक से वो बहुत खफा भी हैं। बहुत बार वो अपना गुस्सा दिखा चुके हैं। The Rich Eisen शो में हाल ही में रॉलिंस आए और उन्होंने ट्रिपल थ्रेट मैच को लेकर कहा,
हम तीनों के बीच बड़ी दुश्मनी है। रोमन और मेरा तो लंबा इतिहास रहा है। हम दोनों के बीच प्रोफेशनल सम्मान भी है। मुझे लगता है कि आपको तीन खतरनाक एलिमेंट मिलेंगे। आप जानते हैं कि ट्रिपल थ्रेट मैच में कोई रूल्स नहीं होंगे। नो डिसक्वालीफिकेशन और नो काउंट-आउट है| इससे आप समझ सकते हैं कि आपको किसी भी चीज का ख्याल नहीं रखना है। इस वजह से भी मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। इस तरह का मौका बार-बार नहीं मिलता है। मैं फैंस की भावनाओं को भी देखना चाहता हूं।
रॉलिंस ने आगे कहा,
हम तीनों को फैंस बहुत पसंद करते हैं। हालांकि, जब भी मैं सीएम पंक और रोमन रेंस के बारे में बात करता हूं तो फैंस खुश नहीं होते हैं। हम तीनों के बीच और WWE यूनिवर्स के बीच काफी जटिल इमोशन चल रहे हैं। ये चीज अब WrestleMania 41 में कैसे सामने आएगी देखने वाली बात होगी।
WWE SmackDown में होगा कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट
SmackDown के आगामी एपिसोड में खूब बवाल मचने वाला है। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच WWE WrestleMania 41 में होने वाले मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा। Raw में पंक ने इस बात का ऐलान किया था। पिछले हफ्ते तीनों ने तबाही मचाई और आगे भी ऐसा देखने को मिल सकता है।