Seth Rollins Reveals Personal Details: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और बैकी लिंच ने जून, 2021 में शादी की थी। तब से दोनों का शादीशुदा जीवन काफी बढ़िया रहा है। फैंस इन्हें खूब पसंद करते हैं। दोनों अब कंपनी के बड़े स्टार भी बन चुके हैं। बैकी और रॉलिंस मौजूदा समय में हील किरदार में काम कर रहे हैं। खैर रॉलिंस ने हाल ही में एक बड़ी बात पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वो बैकी लिंच के लिए प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया से बाहर क्या करना चाहते हैं। Chicago Bears को हाल ही में सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया। वहां पर उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की। होस्ट ने रॉलिंस के घर में पर लगे ग्रंज बैंड पर्ल जैम पोस्टर के बारे में बात की। उन्होंने रॉलिंस से पूछा कि क्या वो किसी भी समय बैंड के मुख्य सिंगर ऐडी वेडर को फोन कर सकते हैं। इस पर रॉलिंस ने कहा कि वो ऐसा नहीं कर सकते हैं क्योंकि बैकी लिंच का पसंदीदा बैंड है। रॉलिंस ने कहा कि वो किसी समय लिंच के लिए वेडर को बुलाना चाहते हैं। रॉलिंस के अनुसार,बैकी लिंच को पर्ल जैम बहुत पसंद है। ये उनका पसंदीदा बैंड है। मैं एक दिन उनके लिए एडी वेडर को बुलाना चाहता हूं। मैं देखूंगा कि ये चीज कैसे संभव हो पाएगी। काम काफी मुश्किल है लेकिन फिर भी मैं कोशिश करूंगा।WWE Raw में सैथ रॉलिंस कर रहे हैं जबरदस्त कामRaw में सैथ रॉलिंस, पॉल हेमन और ब्रॉन ब्रेकर मिलकर तबाही मचा रहे हैं। रेसलमेनिया 41 में पॉल हेमन ने सीएम पंक और रोमन रेंस को धोखा देकर सैथ रॉलिंस से हाथ मिला लिया था। इसके बाद से Raw में जबरदस्त काम इन्होंने किया है। इस हफ्ते रॉलिंस का जे उसो के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। हालांकि, वो टाइटल जीतने में कामयाब नहीं हुआ। रॉलिंस के फैक्शन में आगे जाकर कोई अन्य स्टार भी जुड़ सकते हैं। इस हफ्ते सीएम पंक ने वापसी कर ब्रेकर और रॉलिंस का बुरा हाल किया। उन्होंने जे उसो और सैमी ज़ेन को बचाया। अब देखना होगा कि आगे जाकर इनकी स्टोरी में क्या नया होता है। View this post on Instagram Instagram Post