WWE से 6 महीने से गायब पूर्व चैंपियन के मैच का ऐलान, नए साल पर दूसरी कंपनी में दिखेगा जलवा

Ujjaval
WWE स्टार के बड़े मैच का हुआ ऐलान (Photo: WWE.com)
WWE स्टार के बड़े मैच का हुआ ऐलान (Photo: WWE.com)

Shinsuke Nakamura Big Announcement: WWE स्टार शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) को लेकर हाल ही में बड़ा ऐलान देखने को मिला है। नाकामुरा 6 महीनों से WWE टीवी से दूर हैं और अब उनके कंपनी के बाहर बड़े मैच का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि वो Pro Wrestling NOAH के बड़े शो का हिस्सा बनने वाले हैं। इसका आयोजन चियोडा, जापान के निप्पन बुडोकान एरीना में होगा।

Ad

शिंस्के नाकामुरा की NOAH ने आधिकारिक अकाउंट से हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। इसमें उन्होंने बताया कि वो NOAH में जल्द ही मैच लड़ने वाले हैं और यह New Year's Day नाम के इवेंट होगा। नाकामुरा ने इस वीडियो द्वारा अपने विरोधी के बारे में नहीं बताया था लेकिन बाद में इसका ऐलान भी कंपनी ने कर दिया।

Ad

NOAH ने बताया कि WWE सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा का सामना उल्का सासाकी से होने वाला है। वो इस मैच में जलवा बिखेरते हुए नज़र आ सकते है। आपको बता दें कि उल्का ने 2023 में रेसलिंग करना शुरू किया था और इसके पहले वो मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट थे। उन्होंने वहां सफलता हासिल करने के बाद प्रोफेशनल रेसलिंग में कदम रखा। अब उन्हें दिग्गज के खिलाफ लड़ने का मौका मिलने वाला है, जो सही मायने में एक बड़ी बात है।

आप नीचे मैच का पोस्टर देख सकते हैं:

Ad

WWE टीवी पर शिंस्के नाकामुरा आखिरी बार कब नज़र आए थे?

शिंस्के नाकामुरा WWE टीवी पर काफी समय से दूर हैं लेकिन वो लाइव इवेंट में लगातार एक्शन में नज़र आए हैं। उनका हाल ही में कार्डिफ, वेल्स में हुए WWE इवेंट में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन एलए नाइट से मैच हुआ था। इसमें नाकामुरा को हार मिली थी। कई लोग शायद यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि WWE टीवी पर शिंस्के आखिरी बार 22 अप्रैल 2024 को Raw के एपिसोड में नज़र आए थे।

शिंस्के नाकामुरा ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में रहते हुए ही 2023 के New Year's Day शो में हिस्सा लिया था। उन्होंने यहां जापान के दिग्गज स्टार द ग्रेट मुटा का सामना किया था। अब शिंस्के दोबारा जापान जाकर NOAH के लिए काम करने वाले हैं। देखना होगा कि साल 2025 की शुरुआत में होने वाले इस मैच में वो उल्का सासाकी को हरा पाते हैं या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications