WWE में Roman Reigns के भाई की लगातार 15 हार की स्ट्रीक से अधर में लटका करियर, उभरते हुए रेसलर ने मेन रोस्टर में हमेशा दी पटखनी

WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Solo Sikoa: द ब्लडलाइन के सदस्य और WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) के कजिन भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के दिन मौजूदा समय में कुछ अच्छे नहीं चल रहे हैं। मेन रोस्टर में WWE सुपरस्टार एलए नाइट (LA Knight) के खिलाफ हुए अभी तक सभी सिंगल्स मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनकी हार का रिकॉर्ड देखेंगे तो आप सभी चौंक जाएंगे। आपको बता दें वो नाइट के खिलाफ अभी तक लगातार 15 मुकाबले हार चुके हैं।

Ad

सोलो सिकोआ की राइवलरी कुछ समय से लाइव इवेंट्स में एलए नाइट के साथ चल रही है। मेन रोस्टर में रोमन रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन का हिस्सा बनने के बाद से सिकोआ ने हमेशा अच्छा काम किया। रिंग में वो हमेशा शांत रहे लेकिन अपने एक्शन और शांत कैरेक्टर से उन्होंने फैंस का दिल जीता। रेंस को कई बार उनका टाइटल रिटेन करने में सिकोआ ने मदद की।

पिछले कुछ समय से बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। एलए नाइट ने तो उन्हें लगातार हार का स्वाद चखाया है। रेंस के खिलाफ टाइटल जीतने में नाइट नाकाम रहे लेकिन उन्होंने सिकोआ को हमेशा धराशाई किया। नाइट के खिलाफ सिकोआ को 15 मैचों में अभी तक हार का सामना करना पड़ा और एक मुकाबला ड्रा रहा।

Ad

एलए नाइट को सिकोआ के खिलाफ एक ही बार हार का सामना करना पड़ा, वो भी ट्रिपल थ्रेट मैच में। इस मुकाबले का हिस्सा ग्रेसन वॉलर भी थे और ये मुकाबला NXT में हुआ था। सोलो सिकोआ को अभी तक WrestleMania 40 के मैच कार्ड में जगह नहीं मिली है। ये भी एक चीज अभी तक उनके फेवर में नहीं है। मेनिया में इस बार जे उसो और जिमी उसो के बीच मुकाबला होगा। इस मुकाबले में जरूर सिकोआ की दखलअंदाजी हो सकती है।

WWE WrestleMania 40 में रोमन रेंस दो मुकाबलों में मचाएंगे बवाल

WWE WrestleMania 40 की नाईट 1 में रोमन रेंस और द रॉक का मुकाबला सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स के साथ होगा। वहीं, नाईट 2 में रोमन अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इन दोनों मैचों में भी सिकोआ अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनका सिंगल्स मुकाबला अगर होता है, तो ये खुशी की बात होगी। वैसे अगर सिकोआ को इसी तरह मेन रोस्टर में हार मिलती रही, तो फिर आगे जाकर उनका फ्यूचर भी अधर में लटक सकता है। WWE को जरूर इस बारे में कुछ ना कुछ सोचना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications