513 दिन बाद WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर मचाया बवाल, बढ़ी दाढ़ी-मूंछों के साथ आकर रोमन रेंस को डराया

WWE SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने की एंट्री
WWE SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने की एंट्री

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में फैंस को बहुत बड़ा तोहफा मिल गया। 513 दिन बाद ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की वापसी आखिरकार हो गई। रोमन रेंस (Roman Reigns) और जॉन सीना (John Cena) के बीच मेन इवेंट में मैच हुआ था। सीना की इस मैच में हार हो गई। इसके बाद अचानक ब्रॉक लैसनर का म्यूजिक बज गया। लैसनर इस बार खास लुक में नजर आए। उन्हें देखकर रेंस बुरी तरह डर गए थे।

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की वापसी देखकर फैंस हुए खुश

जिस पल का इंतजार सभी को था आखिरकार वो WWE ने ला दिया। पिछले साल मेगा इवेंट में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ हार के बाद ब्रॉक लैसनर नजर नहीं आए थे। सभी को उनकी वापसी का इंतजार था। SummerSlam में इस बार विंस मैकमैहन ने बहुत बड़ा तोहफा फैंस को दे दिया। ब्रॉक लैसनर नए लुक में रिंग में नजर आए।

रोमन रेंस के साथ लैसनर का आमना-सामना भी हुआ। रोमन रेंस काफी घबराए हुए नजर आए और रिंग छोड़कर चले गए। ये देखकर लैसनर काफी खुश नजर आ रहे थे। लैसनर को रोमन रेंस को फाइट के लिए बुलाया लेकिन रेंस चले गए। इस दौरान पॉल हेमन की हालत भी देखने लायक थी। पॉल हेमन भी काफी डरे हुए लग रहे थे।

WWE यूनिवर्स के लिए ये बहुत बड़ी खबर है कि लैसनर ने वापसी कर ली। लैसनर ने पूरे WWE यूनिवर्स को चौंका दिया। किसी को भी नहीं पता था कि लैसनर इस अंदाज में वापसी करेंगे। इस बार तो लैसनर का गिमिक पूरा चेंंज नजर आ रहा हे। अलग ही कपड़ों और लुक में उन्होंने एंट्री की। ये देखकर सभी फैंस हैरान हो गए थे। लैसनर की वापसी से अब सभी खुश होंगे।

कई रिपोर्ट्स में लैसनर की वापसी को लेकर बातें सामने आ रही थी। इन अफवाहों पर विंस मैकमैहन ने विराम लगा दिया और आखिरकार लैसनर की वापसी हो गई। अब ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस को लैसनर जल्द चुनौती देंगे। यानि की लैसनर अब यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो ये फैंस को लिए बहुत बड़ी बात होगी। अब WWE में काफी मजा आएगा।

Quick Links