WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और ऐज (Edge) की 7 साल पुरानी दुश्मनी देखने को मिली। दोनों के बीच इस पीपीवी का सबसे शानदार मैच हुआ। WWE दिग्गज ऐज ने इस मैच में सबमिशन के जरिए अंत में जीत हासिल कर ली। दोनों सुपरस्टार्स ने इस मैच में एक-दूसरे के ऊपर बहुत फिनिशिंग मूव लगाए लेकिन हार नहीं मानी। ऐज ने सात साल का गुस्सा रॉलिंस के ऊपर इस मैच में दिखाया। On this day, @EdgeRatedR is victorious. #SummerSlam pic.twitter.com/kwpuzIj5hm— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021WWE SummerSlam 2021 में दिग्गज ऐज ने सैथ रॉलिंस को हरायाWWE MITB पीपीवी से ही सैथ रॉलिंस और ऐज की राइवलरी शुरू हो गई थी। रॉलिंस की वजह से ऐज को यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। इसके बाद ब्लू ब्रांड में दोनों की राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया। हर हफ्ते दोनों ने एक दूसरे के ऊपर आरोप भी लगाए और हमला भी किया। ऐज ने अपने पुराने अंदाज में माइंडगेम से सैथ रॉलिंस को मात दी। SummerSlam में भी दोनों ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और काफी अच्छा मैच फैंस को दिया। शायद किसी ने सोचा नहीं था कि ये सबसे जबरदस्त मैच होगा। सैथ रॉलिंस शुरूआत में ऐज के ऊपर काफी भारी नजर आए लेकिन बाद में उनकी हालत खराब हो गई। ऐज ने कई स्पीयर रॉलिंस को मारे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। ऐज को भी रॉलिंस ने अपने मूव्स से काफी परेशान किया।मैच के अंत में ऐज ने दो बार सबमिशन के जरिए रॉलिंस को जकड़ लिया। रॉलिंस ने काफी कोशिश इससे बचने के लिए की लेकिन वो बच नहीं पाए। सैथ रॉलिंस ने अंत में हार मान ली। इस जीत के बाद ऐज काफी खुश नजर आए। रॉलिंस रिंग के बाहर काफी निराश नजर आ रहे थे। ऐज के लिए ये बहुत बड़ी जीत होगी। सैथ रॉलिंस के सीथ उनका पुराना हिसाब अब खत्म हो गया। सैथ रॉलिंस ने यहां जीत के बहुत दावे किए थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐज ने प्रोमो में जो कहा था वो उन्होंने कर दिखाया। इस मैच में जरूर ऐज की हालत खराब दिखी लेकिन उन्होंने अंत में जीत हासिल कर ली।THIS IS @EdgeRatedR AT HIS DARKEST. #SummerSlam pic.twitter.com/LFWH7ekGVV— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021