WWE SummerSlam 2021: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी

WWE SummerSlam में कई धमाकेदार और जबरदस्त मैच होंगे
WWE SummerSlam में कई धमाकेदार और जबरदस्त मैच होंगे

समरस्लैम (SummerSlam 2021) पीपीवी अब कुछ दिनों दूर है। इस इवेंट के लिए WWE ने पूरी तैयारी कर ली है। यह कंपनी के कुछ अहम इवेंट्स में से एक है। ऐसे में WWE इसे बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करने वाला है। हर साल WWE अपने इस इवेंट में कई बड़े मुकाबलों को बुक करता है। WWE ने पीपीवी के लिए काफी शानदार मुकाबले तय किये हैं।

ऐसे में SummerSlam 2021 धमाकेदार साबित हो सकता है। हर किसी के मन में सवाल होगा कि SummerSlam 2021 में होने वाले मैचों में किन सुपरस्टार्स की जीत हो सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम SummerSlam 2021 में होने वाले सभी मैचों और उनके संभावित विजेताओं को लेकर बात करने वाले हैं।

- WWE SummerSlam 2021 में ड्रू मैकइंटायर vs जिंदर महल

ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिलने वाला है। उनके बीच स्टोरीलाइन काफी रोचक रही है। दोनों ही सुपरस्टार्स का पहले काफी बड़ा इतिहास रहा है। दोनों पहले एक ही फैक्शन का हिस्सा थे और काफी समय तक साथ काम किया था। WWE से जाने के बाद उन्होंने सुधार किया और वापसी करने के बाद उनका कंपनी में कद बढ़ गया। इस वजह से उन्हें हर कोई आमने-सामने देखना चाहता था। दो पुराने दोस्तों को आमने-सामने देखना जरूर रोचक रहेगा।

उनकी स्टोरीलाइन काफी धमाकेदार रही है। दोनों ने एक-दूसरे से बदला लेने की पूरी कोशिश की है। जिंदर के पास वीर और शैंकी मौजूद हैं। महल ने कई बार अपने साथियों के साथ मिलकर मैकइंटायर पर भारी पड़ने की कोशिश की है लेकिन स्कॉटिश सुपरस्टार ने फिर भी बचकर प्रभावित किया है। SummerSlam में उनका मैच जबरदस्त मूव्स और फिनिशर्स से भरा रहने वाला है। इस मुकाबले में वीर और शैंकी की इंटरफेरेंस जरूर देखने को मिल सकती है। हालांकि, ड्रू मैकइंटायर टॉप बेबीफेस हैं और ऐसे में उन्हें जरूर इस मुकाबले में जीत मिल सकती है।

संभावित नतीजा: ड्रू मैकइंटायर एक बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं

- शेमस vs डेमियन प्रीस्ट (यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच)

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए शेमस और डेमियन प्रीस्ट के बीच मैच देखने को मिलेगा। शेमस ने WrestleMania 37 में इस चैंपियनशिप को जीता था। शुरुआत में उनका चैंपियनशिप रन अच्छा था लेकिन उन्होंने इसे ज्यादा मौकों पर डिफेंड नहीं किया है। हालांकि, अब उनके सामने बड़ी चुनौती होगी।

डेमियन प्रीस्ट को मेन रोस्टर पर डेब्यू करने के बाद काफी अच्छा पुश मिला है। किसी भी सुपरस्टार के लिए उन्हें पराजित करना आसान नहीं है। शेमस के खिलाफ उनका यह मुकाबला काफी खास रहने वाला है। शेमस को चैंपियन बने हुए काफी समय हो गया है। इस वजह से मुकाबले में डेमियन प्रीस्ट को जीत मिल सकती है।

संभावित नतीजा: डेमियन प्रीस्ट नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन सकते हैं

- द उसोज़ vs रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो (SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

द उसोज़ अपने SmackDown टैग टीम टाइटल्स को रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक स्टोरीलाइन अच्छी रही है। Money in the Bank में रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक अपनी टैग टीम चैंपियनशिप को हार गए थे। SummerSlam में वो टाइटल्स को एक बार फिर हासिल करना चाहेंगे।

द उसोज़ अभी अपने करियर के टॉप पर चल रहे हैं और उन्हें पराजित करना उतना आसान नहीं है। साथ ही द उसोज़ को चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। ऐसे में वो अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन कर सकते हैं। इस समय द मिस्टीरियोस के एक बार फिर चैंपियन बनने के कोई चांस नहीं है।

संभावित नतीजा: द उसोज़ SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप को रिटेन कर सकते हैं

- बियांका ब्लेयर vs साशा बैंक्स (SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच)

बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के बीच SummerSlam 2021 में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच WrestleMania 37 में मैच देखने को मिला था। उस मुकाबले ब्लेयर ने जीत दर्ज करते हुए SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी।

साशा बैंक्स इसके बाद WWE से गायब हो गई थीं। अब दोनों के बीच SummerSlam में एक बार फिर मैच देखने को मिलेगा। साशा बैंक्स अपने टाइटल को एक बार फिर हासिल करने की कोशिश करेंगी। हालांकि, बियांका ब्लेयर को हराना इतना आसान नहीं है। बियांका ब्लेयर को चैंपियन बने हुए पर्याप्त समय हो गया है और अब साशा बैंक्स टाइटल जीत सकती हैं।

संभावित नतीजा: साशा बैंक्स नई SmackDown विमेंस चैंपियन बन सकती हैं

- निकी A.S.H vs शार्लेट फ्लेयर vs रिया रिप्ली (Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच)

निकी A.S.H अपने Raw विमेंस टाइटल को शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड करने वाली हैं। उन्होंने Money in the Bank 2021 के बाद Raw में अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। उन्हें अभी चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है।

निकी को शार्लेट और रिया जैसी टॉप स्टार्स के खिलाफ अपने टाइटल को रिटेन करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। WWE इस समय निकी को काफी तगड़ा पुश दे रहा है। ऐसे में मुकाबले का नतीजा किसी भी दिशा में जा सकता है। निकी को चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है और इस वजह से WWE को उन्हें एक लंबा टाइटल रन देना चाहिए।

संभावित नतीजा: निकी A.S.H विमेंस टाइटल को रिटेन करें

- सैथ रॉलिंस vs ऐज

सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स रिंग में अच्छे मैच देने के लिए जाने जाते हैं। SummerSlam में वो अपने मुकाबले को खास बनाने की कोशिश करेंगे। यह इवेंट का सबसे धमाकेदार मैच साबित हो सकता है। काफी सारे फैंस इस मुकाबले के लिए उत्साहित हैं।

SummerSlam में यह मुकाबला शो की शुरुआत भी करते हुए दिखाई दे सकता है। सैथ रॉलिंस और ऐज दोनों ही जीत दर्ज करने के लिए प्रबल दावेदार माने जा सकते हैं। हालांकि, इस मुकाबले में ऐज को जीत मिल सकती है। ऐज अपने अंतिम मुकाबले में कमजोर दिखाई दिए थे और अब एक बार फिर WWE उन्हें मैच हारने के लिए शायद ही बुक करेगा।

संभावित नतीजा: ऐज जीत हासिल कर सकते हैं

- बॉबी लैश्ले vs गोल्डबर्ग (WWE चैंपियनशिप मैच)

बॉबी लैश्ले के सामने SummerSlam 2021 में बड़ी चुनौती रहने वाली है। उन्हें अपनी WWE चैंपियनशिप को गोल्डबर्ग के खिलाफ डिफेंड करनी होगी। गोल्डबर्ग एक खतरनाक सुपरस्टार माने जाते हैं और वो बॉबी लैश्ले को पराजित करने का दम रखते हैं। हालांकि, लैश्ले का कद भी पिछले कुछ समय में काफी बढ़ गया है।

इस वजह से यह मुकाबला देखने लायक रहेगा। बॉबी लैश्ले और गोल्डबर्ग का यह मुकाबला रेसलिंग के हिसाब से खास नहीं रहेगा क्योंकि दोनों सिर्फ अपने मुख्य मूव्स का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे सकते हैं। साथ ही यह मैच छोटा रह सकता है। हालांकि, इस मुकाबले में बॉबी लैश्ले को हर कोई जीत दर्ज करते हुए देखना चाहेगा। उनका टाइटल रन अच्छा रहा है और कोई नहीं चाहेगा कि इसका अंत एक पार्ट-टाइमर द्वारा हो।

संभावित नतीजा: बॉबी लैश्ले को जीत मिले

- रोमन रेंस vs जॉन सीना (यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच)

रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच SummerSlam 2021 के मेन इवेंट में मैच देखने को मिलेगा। दोनों का यह मुकाबला यूनिवर्सल टाइटल के लिए होने वाला है। देखा जाए तो उनका यह मैच शानदार रह सकता है। 2017 में पहले भी उनके बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिला था। उस समय दोनों बेबीफेस थे।

अभी रोमन रेंस का स्तर बढ़ गया है। 600 दिन से ज्यादा हो गए हैं लेकिन रेंस को कोई पिन नहीं कर पाया है। जॉन सीना इसका दम रखते हैं और वो जीत दर्ज करने के प्रबल दावेदार रहेंगे। हालांकि, रोमन रेंस अभी चैंपियन के रूप में काफी अच्छा काम कर रहे हैं और उन्हें आगे भी चैंपियन बने रहना चाहिए।

संभावित नतीजा: रोमन रेंस यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन कर सकते हैं