WWE SummerSlam 2022 की 8 ऐसी तस्वीरें जिन्हें आपको जरूर देखनी चाहिए

WWE SummerSlam 2022 की इन यादगार तस्वीरों को आप मिस नहीं कर सकते
WWE SummerSlam 2022 की इन यादगार तस्वीरों को आप मिस नहीं कर सकते

WWE SummerSlam: WWE के साल के दूसरे सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम (WWE SummerSlam) को खत्म हुए एक हफ्ते से ऊपर हो चुका है। यह इवेंट काफी जबरदस्त रहा। इवेंट में शानदार मैच, यादगार वापसी, फेस टर्न, खतरनाक मेन इवेंट सब कुछ देखने को मिली। इसी वजह से अभी तक फैंस SummerSlam की बात कर रहे हैं।

फैंस ने जरूर लाइव इस इवेंट का मजा लिया होगा, लेकिन बैकस्टेज ऐसा कुछ हुआ जो शायद फैंस ने मिस कर दिया होगा। इस आर्टिकल के जरिए हम WWE SummerSlam 2022 की 8 ऐसी यादगार तस्वीरें लेकर आए हैं, जिन्हें फैंस को जरूर देखनी चाहिए।

#) WWE SummerSlam 2022 में हुई दो सबसे बड़े दिग्गज रोमन रेंस और द अंडरटेकर की खास मुलाकात

WWE में द अंडरटेकर की तरह करियर के अंत में होगा रोमन रेंस का नाम?
WWE में द अंडरटेकर की तरह करियर के अंत में होगा रोमन रेंस का नाम?

WWE में रोमन रेंस और द अंडरटेकर दो ऐसे नाम हैं, जिन्होंने अपने दम पर कंपनी का नाम काफी ऊंचा किया है। रोमन रेंस ना सिर्फ WrestleMania में द अंडरटेकर को हराने वाले दूसरे सुपरस्टार हैं, तो साथ ही उन्होंने टेकर के साथ टीम बनाते हुए जीत भी दर्ज की। दोनों दिग्गजों की मुलाकात SummerSlam 2022 में हुई और ऐसा लग रहा है कि टेकर अपना अनुभव रेंस के साथ साझा कर रहे हैं।

#) WWE SummerSlam में बैकस्टेज मिले मशहूर यू-ट्यूबर लोगन पॉल और पैट मैकेफी

WWE में क्या जल्द ही होगा लोगन पॉल और पैट मैकेफी का मैच?
WWE में क्या जल्द ही होगा लोगन पॉल और पैट मैकेफी का मैच?

WWE SummerSlam में लोगन पॉल ने द मिज और पैट मैकेफी ने सिंगल्स मैच में हैप्पी कॉर्बिन को हराया था। दोनों सुपरस्टार्स की मुलाकात बैकस्टेज हुई और इस तस्वीर में देख सकते हैं कि दोनों के बीच कुछ दिलचस्प बात हो रही है। फैंस ने उम्मीद जताई कि WWE में लोगन पॉल और पैट मैकेफी के बीच मुकाबला होना चाहिए।

#) WWE SummerSlam में खतरनाक मैच में जीत के बाद अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

WWE SummerSlam 2022 में देखने को मिला रोमन रेंस का दबदबा
WWE SummerSlam 2022 में देखने को मिला रोमन रेंस का दबदबा

रोमन रेंस ने SummerSlam 2022 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में डिफेंड किया। अंत में रेंस ने इस चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन करते हुए अपना दबदबा दिखाया। रोमन रेंस की तस्वीर बैकस्टेज की है और जबरदस्त जीत के बाद वो अपनी दोनों बेल्ट के साथ हैं।

#) WWE में जजमेंट डे के तीनों सदस्य कर रहे हैं काफी ज्यादा प्रभावित

WWE सुपरस्टार्स फिन बैलर, रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट
WWE सुपरस्टार्स फिन बैलर, रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट

WWE SummerSlam में डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर ने रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो का सामना किया था। इस बीच रिया रिप्ली ने भी मैच में दखल दिया, लेकिन अंत में उनकी टीम की हार हुई थी। हालांकि इसके बावजूद यह टीम काफी ज्यादा प्रभावित कर रही है और अपने मैच से पहले इस टीम ने बहुत ही मजेदार फोटो शूट कराया। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि तीनों सुपरस्टार्स ने अलग-अलग पोज दिया है। देखना होगा कि आने वाले समय में इनका भविष्य कैसा रहता है।

#) WWE SummerSlam में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच से पहले बैकी लिंच

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच की SummerSlam 2022 में हुई थी हार
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच की SummerSlam 2022 में हुई थी हार

बैकी लिंच का सामना SummerSlam 2022 में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर के खिलाफ हुआ। इस मैच में बैकी लिंच ना सिर्फ चोटिल हुईं, बल्कि उन्हें गंभीर चोट भी लगी जिसकी वजह से वो बाहर हो गई हैं। यह तस्वीर बैकी लिंच की चैंपियनशिप मैच से पहले की है और वो बिल्कुल तैयार दिखाई दे रही हैं। हालांकि उनके लिए यह इवेंट ज्यादा यादगार नहीं रहा।

#) WWE में क्या देखने को मिलेगा ब्रॉक लैसनर vs ऐज ड्रीम मैच?

WWE के दो पूर्व चैंपियंस ब्रॉक लैसनर और ऐज
WWE के दो पूर्व चैंपियंस ब्रॉक लैसनर और ऐज

WWE SummerSlam में बैकस्टेज दो ऐसे पूर्व चैंपियंस की मुलाकात हुई, जिनका सामना आजतक WWE रिंग में वन ऑन वन मैच में कभी नहीं हुआ। इस तस्वीर में आप द बीस्ट ब्रॉक लैसनर और रेटिड आर सुपरस्टार ऐज को बात करते हुए देख सकते हैं। यह एक ऐसा ड्रीम मैच है, जिसे हर कोई देखना चाहता है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस ने इसकी मांग को काफी तेज भी कर दिया है।

#) WWE दिग्गज पॉल हेमन किस दुविधा में हैं?

WWE SummerSlam में पॉल हेमन के साथ वो हुआ, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी
WWE SummerSlam में पॉल हेमन के साथ वो हुआ, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी

इस तस्वीर में पॉल हेमन क्राउड एरिया में किसी गहरी सोच में दिखाई दे रहे हैं। SummerSlam में हेमन के मौजूदा क्लाइंट रोमन रेंस और पूर्व क्लाइंट ब्रॉक लैसनर का मैच हुआ। यहां हर कोई सोच रहा था कि हेमन का अहम रोल होगा और शायद वो अपने साथी को धोखा दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने रेंस को बचाने के लिए खुद लैसनर से F5 खाया। हेमन ने जरूर साफ कर दिया है कि वो रेंस का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं।

#) WWE के दो सबसे बड़े दुश्मन ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर

WWE को कभी नहीं मिलेंगे दूसरे ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर
WWE को कभी नहीं मिलेंगे दूसरे ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर

WWE SummerSlam 2022 की बैकस्टेज जिस तस्वीर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर की है। इस तस्वीर को देखकर आपको जरूर लग रहा होगा कि यह दोनों कितने अच्छे दोस्त हैं। हालांकि कुछ साल पीछे जाएंगे, तो आपको पता चलेगा कि WWE इतिहास की सबसे खतरनाक ऑन-स्क्रीन दुश्मन यह दोनों रहे हैं। लैसनर ने ही WrestleMania में अंडरटेकर की स्ट्रीक को तोड़ा था। हालांकि इस फोटो ने फैंस का दिल जीत लिया।