2 WWE Superstars जो SummerSlam 2023 में फ्लॉप रहे और 2 जिन्होंने प्रभावित किया 

SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने अपने टाइटल्स रिटेन किए
SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने अपने टाइटल्स रिटेन किए

SummerSlam 2023: WWE ने हाल ही में समरस्लैम (SummerSlam) 2023 का सफल आयोजन किया। SummerSlam के बाद भी रोमन रेंस (Roman Reigns) अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं। वहीं, इयो स्काई (Iyo Sky) ने इस इवेंट में MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करते हुए WWE विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

इसके अलावा एलए नाइट बैटल रॉयल मैच के विजेता बने। इस इवेंट में कुछ सुपरस्टार्स ने अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का जीत लिया था। वहीं, कुछ सुपरस्टार्स से SummerSlam में साधारण परफॉर्मेंस देखने को मिली। इस आर्टिकल में हम ऐसे 2 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि SummerSlam 2023 में फ्लॉप रहे और 2 जिन्होंने प्रभावित किया।

1- WWE SummerSlam 2023 में Seth Rollins ने प्रभावित किया

WWE SummerSlam 2023 में सैथ रॉलिंस ने जजमेंट डे मेंबर फिन बैलर के खिलाफ मैच में अपना वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल डिफेंड किया था। सैथ रॉलिंस ने इस मुकाबले में फिन बैलर के साथ मिलकर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। इस वजह से यह मैच SummerSlam 2023 में हुए सबसे बेहतरीन मैचों में से एक साबित हुआ था।

अंत में, बाकी जजमेंट डे मेंबर्स रिंगसाइड पर आकर फिन बैलर को जीत दिलाने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि, सैथ रॉलिंस ने मैच से अपना फोकस हटने नहीं दिया था और उन्होंने बाकी जजमेंट डे मेंबर्स के सामने ही फिन बैलर को MITB ब्रीफकेस पर कर्ब स्टॉम्प लगाकर जीत हासिल की थी। यह देखना रोचक होगा कि इस धमाकेदार जीत के बाद सैथ रॉलिंस का WWE में अगला कदम क्या होने वाला है।

1- WWE SummerSlam 2023 में Ronda Rousey फ्लॉप साबित हुईं

रोंडा राउज़ी ने SummerSlam 2023 में MMA Rules मैच में शेना बैज़लर का सामना किया था। इन दोनों ही सुपरस्टार्स का MMA बैकग्राउंड होने की वजह से WWE ने यह मैच बुक किया था। देखा जाए तो WWE फैंस इस तरह के मैच देखने के आदी नहीं हैं।

रोंडा राउज़ी के बड़ा सुपरस्टार होने की वजह से उनपर इस मैच को रोचक बनाने की जिम्मेदारी थी। हालांकि, रोंडा राउज़ी ऐसा करने में नाकाम रही और फैंस को यह मैच कुछ खास पसंद नहीं आया। यही नहीं, रोंडा राउज़ी को इस मैच में करारी हार का भी सामना करना पड़ा था।

2- WWE SummerSlam 2023 में Cody Rhodes ने प्रभावित किया

कोडी रोड्स को SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर का सामना करने का मौका मिला। इस मैच में ब्रॉक लैसनर ने कोडी रोड्स पर खतरनाक हमला करते हुए उनकी हालत खराब कर दी थी। इसके बाद कोडी रोड्स ने फाइट बैक देते हुए मैच में वापसी की थी और वो ब्रॉक लैसनर को हराने में भी कामयाब रहे थे।

ब्रॉक लैसनर मैच के बाद कोडी रोड्स के गले मिलते हुए दिखाई दिए थे और ब्रॉक ने कोडी का हाथ उठाकर उनकी जीत को भी सेलिब्रेट किया था। ट्रिपल एच की माने तो ब्रॉक लैसनर ने यह अपनी मर्जी से किया था। यह चीज़ दर्शाती है कि कोडी रोड्स ने अपने परफॉर्मेंस के जरिए ब्रॉक लैसनर का सम्मान प्राप्त कर लिया है।

2- WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns फ्लॉप साबित हुए

WWE SummerSlam 2023 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और जे उसो का ट्राइबल कॉम्बैट मैच में आमना-सामना हुआ। देखा जाए तो रोमन रेंस सिंगल्स मैचों के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। वहीं, जे उसो के पास रोमन रेंस की तुलना में सिंगल्स मैचों में लड़ने का अनुभव काफी कम है।

इसके बावजूद भी जे उसो ने इस मैच में रोमन रेंस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थी। देखा जाए तो रोमन रेंस को इस मुकाबले में जे उसो को हराने के लिए सोलो सिकोआ & जिमी उसो की मदद लेनी पड़ी थी। इस वजह से रोमन रेंस कमजोर सुपरस्टार लगे थे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now