SummerSlam 2023: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) इवेंट काफी शानदार साबित हुआ। इस शो में कई सारे दिग्गज रेसलर्स नज़र आए थे। WWE ने 9 मैच बुक किए। शो की शुरुआत धमाकेदार मैच से हुई थी और मेन इवेंट मुकाबला भी बेहतरीन रहा। शो में टाइटल चेंज देखने को मिला। WWE ने जरूर इन-रिंग एक्शन से SummerSlam को खास बनाने की कोशिश की। हालांकि, कुछ चीज़ों ने फैंस को चौंकाया और इससे भी इवेंट को लेकर सभी की रुचि बढ़ी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 बड़े सरप्राइज पर नज़र डालेंगे, जो SummerSlam 2023 मे देखने को मिले लेकिन फैंस ने इनकी उम्मीद नहीं की थी। 3- WWE SummerSlam 2023 में Brock Lesnar का बेबीफेस टर्न होना View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर ने पिछले कुछ महीनों में हील के रूप में काम किया था। वो लगातार रोड्स की हालत खराब कर रहे थे। SummerSlam 2023 में आखिर रोड्स और लेसनर दोनों ने एक-दूसरे पर अपना गुस्सा निकाला। मैच में लैसनर ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में उनकी बड़ी हार हुई। इसके बाद फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। ब्रॉक लैसनर ने रिंग में मौजूद कोडी रोड्स को कंफ्रंट किया और उनसे हाथ मिलाया। उन्होंने अमेरिकन नाईटमेयर को गले लगाया और हाथ ऊपर किया। यह सभी फैंस के लिए चौंकाने वाली चीज़ रही। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि द बीस्ट इस तरह से बेबीफेस टर्न लेकर रोड्स के प्रति सम्मान जताएंगे। 2- इयो स्काई का WWE विमेंस चैंपियन बनना View this post on Instagram Instagram PostWWE SummerSlam 2023 में शार्लेट फ्लेयर, बियांका ब्लेयर और ओस्का के बीच WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। यह मैच धमाकेदार रहा और तीनों ही रेसलर्स ने अपनी रेसलिंग स्किल्स का प्रमाण दिया। अंत में बियांका ब्लेयर ने जीत दर्ज करके विमेंस टाइटल पर कब्जा किया। वो मैच के दौरान चोटिल हो गई थीं। इस चीज़ का फायदा इयो स्काई और बेली ने उठाया। बेली ने फ्लेयर और ओस्का पर हमला किया। इयो स्काई ने मौका देखकर बियांका ब्लेयर पर अपना कान्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया और वो नई चैंपियन बन गई। कई फैंस को उम्मीद थी कि बेली, स्काई की हार का कारण बनेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साथ ही विमेंस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट के असफल कैश-इन की रिपोर्ट भी गलत साबित हुई। SummerSlam में स्काई का विमेंस चैंपियन बनना सही मायने में सरप्राइज रहा। 1- जिमी उसो का जे को धोखा देना Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"I have nothing but disgust for Roman Reigns, Solo Sikoa, Paul Heyman and most importantly, that damned JIMMY USO! "MICHAEL COLE THE GOAT! #WWE #Summerslam pic.twitter.com/oj4IZanDnf1374211"I have nothing but disgust for Roman Reigns, Solo Sikoa, Paul Heyman and most importantly, that damned JIMMY USO! "MICHAEL COLE THE GOAT! 🐐#WWE #Summerslam pic.twitter.com/oj4IZanDnfमेन इवेंट में रोमन रेंस और जे उसो के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिला। यहां अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल और ट्राइबल चीफ का पद दांव पर लगा था। दोनों ही रेसलर्स ने मिलकर इसे खास बनाया। फैंस ने जिमी उसो की वापसी के कयास लगाए थे लेकिन जो चीज़ उन्होंने शो में की, वो शॉकिंग रही। कुछ हफ्तों पहले रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने मिलकर जिमी उसो को चोटिल कर दिया था। ऐसे में सभी को लगा था कि SummerSlam 2023 में जिमी वापस आ सकते हैं और रोमन की हार का कारण बन सकते हैं। हालांकि, उन्होंने वापसी करते हुए अपने जुड़वां भाई जे उसो पर अटैक कर दिया। इसी कारण जे की बड़ी हार देखने को मिली। जिमी का इस तरीके से वापसी करना बड़ा सरप्राइज रहा।