WWE SummerSlam 2023: 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो समरस्लैम में देखने को मिल सकती हैं 

WWE SummerSlam 2023 धमाकेदार इवेंट साबित हो सकता है
WWE SummerSlam 2023 धमाकेदार इवेंट साबित हो सकता है

SummerSlam 2023: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम (SummerSlam) 2023 है। इस साल SummerSlam का आयोजन 5 अगस्त (भारत में 6 अगस्त) को होने जा रहा है। WWE ने इस इवेंट के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) vs जे उसो (Jey Uso), ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) vs कोडी रोड्स (Cody Rhodes) जैसे कई धमाकेदार मैच बुक कर दिए हैं।

इसके अलावा उम्मीद है कि WWE फैंस के मन में रोमांच बढ़ाने के लिए SummerSlam 2023 के लिए कुछ सरप्राइज बुक कर सकती है। यही कारण है कि इस इवेंट के लिए इंतजार करना मुश्किल हो चुका है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 5 चौंकाने वाली चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE SummerSlam 2023 में देखने को मिल सकती हैं।

5- WWE SummerSlam 2023 में बिना चैंपियन बने विमेंस MITB कॉन्ट्रैक्ट गंवा सकती हैं इयो स्काई

विमेंस Money in the Bank विजेता इयो स्काई काफी समय से WWE विमेंस चैंपियन ओस्का पर कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, अभी तक इयो स्काई को इस चीज़ में कामयाबी नहीं मिल पाई है। बता दें, ओस्का को SummerSlam 2023 में बियांका ब्लेयर और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करना है।

संभव है कि इयो स्काई इस मैच के दौरान एक बार फिर विमेंस MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने की कोशिश कर सकती हैं। संभव है कि इस बार उन्हें ऐसा करने में कामयाबी मिल सकती है। हालांकि, ऐसा करना इयो स्काई को भारी पड़ सकता है। संभावना है कि मैच में शामिल कोई सुपरस्टार इयो स्काई पर जबरदस्त हमला करने के बाद उन्हें पिन करते हुए उनके चैंपियन बनने के सपने पर पानी फेर सकता है।

4- WWE SummerSlam 2023 में Gunther के आईसी टाइटल रन का अंत कर सकते हैं Drew Mcintyre

गुंथर को SummerSlam 2023 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच में अपना आईसी टाइटल डिफेंड करना है। देखा जाए तो गुंथर की तरह ही ड्रू मैकइंटायर भी काफी ताकतवर सुपरस्टार हैं। यही नहीं, ड्रू मैकइंटायर इस मैच के बिल्ड-अप के दौरान गुंथर पर हावी पड़ते हुए दिखाई दिए हैं।

इस वजह से संभव है कि ड्रू मैकइंटायर SummerSlam में गुंथर को हराकर नए आईसी चैंपियन बनते हुए चौंका सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मेन रोस्टर में गुंथर की बादशाहत का आखिरकार अंत हो जाएगा। यही नहीं, गुंथर की हार SummerSlam 2023 के सबसे यादगार पलों में से एक बन जाएगी।

3- WWE SummerSlam 2023 में Finn Balor के चैंपियन बनने के बाद Damian Priest उनपर कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करके नए चैंपियन बन सकते हैं

फिन बैलर को SummerSlam 2023 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में कम्पीट करने का मौका मिलने वाला है। देखा जाए तो फिन बैलर WWE में सैथ रॉलिंस के टक्कर के प्रतिद्वंदी हैं। यही नहीं, फिन बैलर के पास जजमेंट डे का भी सपोर्ट होगा। इस वजह से ऐसा लग रहा है कि फिन बैलर इस मैच में सैथ रॉलिंस को हराकर नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं।

बता दें, फिन बैलर के साथी डेमियन प्रीस्ट के पास MITB ब्रीफकेस मौजूद है और वो भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने की कोशिश कर रहे हैं। यही कारण है कि संभव है कि फिन बैलर के मैच जीतने के बाद डेमियन प्रीस्ट धोखे से उनपर हमला करके कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करते हुए नए चैंपियन बनकर चौंका सकते हैं।

2- Jimmy Uso की वजह से Jey Uso को Roman Reigns के खिलाफ हार मिल सकती है

जे उसो को SummerSlam 2023 में रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में कम्पीट करना है। जे उसो के भाई जिमी उसो लंबे समय से टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं। ऐसा लग रहा है कि SummerSlam 2023 के जरिए जिमी उसो की WWE टीवी पर आखिरकार वापसी देखने को मिल सकती है।

देखा जाए तो जे उसो को तीसरी बार रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल मैच मिलने वाला है जबकि जिमी उसो को अभी तक ट्राइबल चीफ के खिलाफ एक बार भी चैंपियनशिप मैच नहीं मिला है। संभव है कि इस वजह से जिमी उसो के मन में जे उसो के प्रति जलन की भावना पैदा हो गई होगी। अगर ऐसा है तो जिमी उसो SummerSlam में वापसी के बाद जे उसो की हार का कारण बनते हुए चौंका सकते हैं।

1- WWE SummerSlam 2023 में Randy Orton की वापसी हो सकती है

रैंडी ऑर्टन को WWE टीवी पर दिखाई दिए हुए एक साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है। बता दें, WWE ने पिछले कुछ सालों में अपने बड़े सुपरस्टार्स की वापसी कराने के लिए SummerSlam इवेंट को चुना है। रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स इसी इवेंट के जरिए WWE में लंबे समय बाद वापसी करते हुए दिखाई दिए थे।

यही कारण है कि संभव है कि WWE SummerSlam 2023 के जरिए रैंडी ऑर्टन की वापसी कराते हुए चौंका सकती है। बता दें, रैंडी ऑर्टन ब्रेक पर जाने से पहले रोमन रेंस के साथ फिउड का हिस्सा थे। यही कारण है कि रैंडी ऑर्टन वापसी के बाद रोमन रेंस को टारगेट करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now