WWE SummerSlam 2023 से कुछ घंटों पहले सभी मैचों के नतीजे हुए लीक, Roman Reigns की जीत होगी या हार?

..
WWE SummerSlam 5 अगस्त होगा आयोजित
WWE SummerSlam 2023 में एक्शन की नहीं होगी कमी

SummerSlam: WWE कुछ ही घंटों बाद अपना दूसरा सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम (SummerSlam 2023) डेट्रॉइट में होस्ट करने वाली है। कंपनी ने अपने लगभग सभी टॉप स्टार्स को शो में बुक किया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के जरिए सभी मैचों के रिजल्ट संभावित तौर पर लीक हो गए हैं।

समर की सबसे बड़ी पार्टी में रोमन रेंस और जे उसो के बीच होने वाला मेन इवेंट मैच शो का मुख्य आकर्षण होगा। मैच में ट्राइबल कॉम्बैट की शर्त को जोड़ा गया है। रोमन अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के अलावा अपनी ट्राइबल चीफ डोम (लाल माला) भी डिफेंड करने वाले हैं। सैथ रॉलिंस और फिन बैलर की दुश्मनी भी जारी है। द विजिनरी, फिन के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। बता दें कि दोनों SummerSlam 2016 में भी एक दूसरे से भिड़े थे।

BetOnline.com की मानें तो मैच में रोमन रेंस का पलड़ा भारी दिख रहा है। वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन और ट्राइबल चीफ बने रह सकते हैं। वहीं, दूसरे वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में दोनों स्टार्स के बीच कांटे की टक्कर रहने वाली है।

WWE विमेंस चैंपियनशिप के मैच में यह उम्मीद जताई जा रही है कि ओस्का, बियांका ब्लेयर और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ जीतने में कामयाब हो सकती हैं। इसी तरह गुंथर का डॉमिनेंट चैंपियनशिप रन बरकरार रहने की संभावना है।

WWE SummerSlam 2023 को लेकर मौजूदा बेटिंग ओड्स इस प्रकार हैं:

WWE अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप:

-)रोमन रेंस (C) -5000 / जे उसो +1000

WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप:

-)सैथ रॉलिंस (C) -300 / फिन बैलर +200

WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप:

-)गुंथर (c) -600 / ड्रू मैकइंटायर +350

WWE विमेंस चैंपियनशिप

-)ओस्का (c) -140 / शार्लेट फ्लेयर+175 / बियांका ब्लेयर +350

जानिए WWE SummerSlam 2023 में नॉन-टाइटल मैचों में कौन बन सकता है विनर

WWE SummerSlam के दूसरे मैचों की बात करें तो ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स के मैच पर BetOnline.com ने कोडी रोड्स जीतने की संभावना जताई है। वहीं दो पूर्व UFC फाइटर्स शेना बैज़लर और रोंडा राउजी के बीच होने वाला मैच खतरनाक हो सकता है लेकिन यहां शेना बाजी मारते हुए दिख रही हैं। वहीं लोगन पोल का पलड़ा रिकोशे के खिलाफ भारी हो सकता है।

-)कोडी रोड्स -1500 / ब्रॉक लैसनर +600

-)लोगन पॉल -400 / रिकोशे +250

-)शेना बैज़लर -1000 / रोंडा राउजी +500

आपको बता दें कि यह फाइनल रिजल्ट नहीं है, लेकिन ज्यादातर मौकों पर बेटिंग ओड्स के नतीजे एकदम सही रहते हैं। हालांकि WWE अंतिम समय पर अपने फैसले बदलती रहती है और अगर कुछ अलग प्लान करे तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now