SummerSlam 2025 Big Announcement: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) हाल ही में खत्म हुआ था और अब अगले साल के इवेंट में काफी समय है। हालांकि, WWE ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। SummerSlam 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर कई बड़े ऐलान देखने को मिल गए हैं। ट्रिपल एच (Triple H) ने इसकी जानकारी दी और फिर WWE ने भी पोस्ट डालकर इवेंट को कंफर्म किया।
ट्रिपल एच ने हाल ही में सोशल मीडिया पर आकर SummerSlam 2025 को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इवेंट की तारीख बताई और इसी बीच बताया कि शो दो नाईट को होने वाला है। उन्होंने स्टेडियम का भी खुलासा किया और बताया कि यह न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाला है। उन्होंने फैंस को खुशखबरी देते हुए कहा,
"समर का सबसे बड़ा इवेंट अब पहले से और भी बड़ा होने वाला है। 2 और 3 अगस्त 2025 को हम SummerSlam की दो नाईट को मेटलाइफ स्टेडियम में लेकर आने वाले हैं।"
आप नीचे ट्रिपल एच की पोस्ट देख सकते हैं:
WWE के इस बड़े ऐलान पर रोमन रेंस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कुछ कहा नहीं लेकिन WWE द्वारा SummerSlam से जुड़े ऐलान को सोशल मीडिया पर शेयर किया। रेंस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डालकर फैंस को इस ब्लॉकबस्टर ऐलान से अवगत कराया।
आप नीचे रोमन रेंस की स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:
![WWE SummerSlam को लेकर रोमन रेंस की प्रतिक्रिया (Photo: Roman Reigns Instagram)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/873b1-17274107764472-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/873b1-17274107764472-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/873b1-17274107764472-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/873b1-17274107764472-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/873b1-17274107764472-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/873b1-17274107764472-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/873b1-17274107764472-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/09/873b1-17274107764472-1920.jpg 1920w)
WWE SummerSlam 2026 भी दो नाईट का होने वाला है
WWE ने SummerSlam 2025 के ऐलान से पहले ही 2026 के इवेंट के बारे में बता दिया था। ट्रिपल एच ने खुद पोस्ट करके कहा था कि समर के सबसे बड़े इवेंट का 2026 का संस्करण दो नाईट का होने वाला है। उन्होंने उस समय 2025 के SummerSlam का जिक्र नहीं किया था। इसी वजह से सभी को लगा था कि शायद दो नाईट की थीम को 2026 से ही लाया जाएगा। हालांकि, WWE ने पिछले कुछ WrestleMania की सफलता को देखते हुए 2025 में भी SummerSlam को दो नाईट का बुक कर दिया।
आप नीचे ट्रिपल एच की SummerSlam 2026 को लेकर की गई पोस्ट पर नज़र डाल सकते हैं: