WWE SummerSlam: 3 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्होंने भारतीय रेसलर द ग्रेट खली को बुरी तरह हराया हुआ है

WWE SummerSlam में द ग्रेट खली ने कुछ ही मैच लड़े हैं
WWE SummerSlam में द ग्रेट खली ने कुछ ही मैच लड़े हैं

WWE SummerSlam पीपीवी काफी करीब है। द ग्रेट खली (The Great Khali) को WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने अपने जबरदस्त साइज और ताकतवर मूव्स की मदद से काफी ज्यादा नाम कमाया है। उन्होंने WWE में 10-15 सालों तक लगातार काम नहीं किया लेकिन जब भी वो टेलीविजन पर दिखाई देते थे तो वो सभी प्रशंसकों का ध्यान खींच लेते थे। समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी उनके लिए साधारण रहा है।

SummerSlam में द ग्रेट खली ने चुनिंदा मैच लड़े हैं। इस दौरान सभी मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। मुकाबलों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन अंत में खली का पलड़ा भारी रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम द ग्रेट खली के SummerSlam मैचों और उन्हें हराने वाले सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे।

3- WWE SummerSlam 2007 में द ग्रेट खली vs बतिस्ता

बतिस्ता और द ग्रेट खली के बीच SummerSlam 2017 में एक जबरदस्त मैच देखने को मिला था। द ग्रेट खली उस समय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन थे और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर दिया था। उन्हें पराजित करना उतना आसान नहीं था लेकिन बतिस्ता के पास बड़े इवेंट में अपनी छाप छोड़ने का मौका था। मैच में बतिस्ता ने समय-समय पर वापसी करने की कोशिश की लेकिन खली का पलड़ा ज्यादातर समय भारी रहा। खली की वजह से वर्ल्ड टाइटल मैच का अंत DQ से हो गया।

मैच तो बतिस्ता जीत गए लेकिन भारतीय सुपरस्टार ने अपने वर्ल्ड टाइटल को रिटेन कर लिया। खली ने मैच के बाद भी बतिस्ता पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वो बच गए। उन्होंने फिर दिग्गज पर स्पीयर लगाकर उन्हें धराशाई किया। उन्होंने खली पर लगातार कई चेयर शॉट्स लगाकर अपना बदला निकाला। मैच में खली को हार जरूर मिली लेकिन अच्छी चीज़ यह रही कि उन्होंने अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया। यह खली का पहला SummerSlam मैच था और इसमें उन्हें हार मिली थी। हालांकि, यह मुकाबला यादगार रहा था।

2- SummerSlam 2008 में द ग्रेट खली vs ट्रिपल एच

youtube-cover

द ग्रेट खली के पास SummerSlam 2008 में WWE टाइटल जीतने का मौका था। ट्रिपल एच अपने टाइटल को भारतीय सुपरस्टार के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। दोनों का मैच रेसलिंग के हिसाब से उतना खास नहीं रहा था। हालांकि, द ग्रेट खली ने अपने ताकतवर मूव्स का इस्तेमाल दिग्गज पर किया।

मैच में ज्यादातर समय खली का पलड़ा भारी रहा लेकिन अंत में जाकर ट्रिपल एच ने जीत दर्ज की। उन्होंने भारतीय सुपरस्टार पर पेडिग्री लगाकर मुकाबले का अंत किया। साथ ही अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। ट्रिपल एच और ग्रेट खली ने मिलकर SummerSlam में फैंस का ध्यान खींचने की कोशिश की थी।

1- SummerSlam 2009 में द ग्रेट खली vs केन

youtube-cover

द ग्रेट खली ने अपना अंतिम SummerSlam मैच 2009 में लड़ा था। इस दौरान उनका मुकाबला WWE दिग्गज केन के खिलाफ देखने को मिला था। दोनों का यह मुकाबला ताकतवर मूव्स से भरा हुआ था। दोनों ने मैच को बेहतर बनाने की कोशिश की लेकिन उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिला। इसके बावजूद उनका मुकाबला चर्चा का विषय बना।

SummerSlam 2009 के मध्य में दोनों आमने-सामने आए। उनका यह मैच 6 मिनट तक चला और अंत काफी रोचक रहा। केन ने अपने मुख्य मूव्स का इस्तेमाल किये बिना मैच जीत लिया। उन्होंने पहले खली पर ड्रॉपकिक लगाई और फिर उनपर रनिंग डीडीटी लगाकर मैच में जीत दर्ज की।