WWE SummerSlam: 3 कारण क्यों ब्रॉक लैसनर का रोमन रेंस को कंफ्रंट करना सही निर्णय था और 2 क्यों यह गलत निर्णय था

WWE SummerSlam में ब्रॉक लैसनर ने वापसी की थी
WWE SummerSlam में ब्रॉक लैसनर ने वापसी की थी

2- सही निर्णय था: पॉल हेमन पर सभी की निगाहें होगी

पॉल हेमन ने सालों तक ब्रॉक लैसनर को मैनेज किया है। हालांकि, जब लैसनर WWE में नजर नहीं आ रहे थे तो उन्होंने रेंस का साथ देने का निर्णय लिया। रोमन रेंस को पॉल हेमन के साथ रहने से काफी मदद मिली है। उनकी वजह से रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स बनने में सफल रहे।

पॉल हेमन ने पहले भी ब्रॉक लैसनर के लिए अपने क्लाइंट को धोखा दिया है। सालों पहले सीएम पंक और ब्रॉक लैसनर की स्टोरीलाइन में पॉल हेमन का अहम किरदार था। अब वो रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की स्टोरीलाइन में अहम किरदार निभाएंगे। पॉल हेमन की हर चाल पर फैंस की निगाहें रहने वाली हैं। इस कारण उनके बीच मैच बुक करना अच्छा निर्णय था।

Quick Links