WWE समरस्लैम (SummerSlam) में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) ने अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया। इस सुपरस्टार ने अपने WWE टाइटल को गोल्डबर्ग (Goldberg) के खिलाफ डिफेंड किया था। दोनों का यह मैच काफी अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा था। गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। उनका यह मैच लगभग 7 मिनट तक चला। उन्होंने इस दौरान कई शानदार मूव्स का इस्तेमाल किया।लग रहा था कि SummerSlam में गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले का यह मुकाबला छोटा रहेगा। इसके बावजूद उनका यह मैच लंबा चला। यह और भी समय तक चल सकता था। इसके बावजूद गोल्डबर्ग चोटिल गए। उनके घुटने में चोट लग गई थी और वो सही ढंग से खड़े नहीं हो पा रहे थे। इस वजह से उन्होंने आगे लड़ने से मना कर दिया।GAGE IS IN THE HURT LOCK!@fightbobby has gone too far. #SummerSlam pic.twitter.com/7flO4baKE0— WWE (@WWE) August 22, 2021मैच का अंत रेफरी स्टॉपेज से हुआ और बॉबी लैश्ले ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। मैच के बाद लैश्ले ने गोल्डबर्ग पर बुरी तरह हमला किया और फिर उनके बेटे गेज को भी निशाना बनाया। बॉबी लैश्ले ने अपने टाइटल को रिटेन किया है और देखना होगा कि उनका अगला चैलेंजर कौन रह सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो SummerSlam के बाद बॉबी लैश्ले के अगले प्रतिद्वंदी रह सकते हैं।5- WWE SummerSlam के बाद भी गोल्डबर्ग के साथ स्टोरीलाइन जारी रहेRuns in the family!@Goldberg#WWERaw pic.twitter.com/TLvdqAaOpf— WWE (@WWE) August 17, 2021SummerSlam में बॉबी लैश्ले और गोल्डबर्ग के मैच का सही तरह से अंत नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों के बीच रीमैच संभव है। लैश्ले ने गोल्डबर्ग के बेटे गेज को भी निशाना बनाया है। गोल्डबर्ग इस चीज़ का बदला जरूर लेना चाहेंगे। इस वजह से उनकी स्टोरीलाइन जारी रह सकती है। गोल्डबर्ग ने अपने कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार 2021 में दो मैच लड़ लिए हैं।इसके बावजूद वो अपनी इस तरह की हार और बेटे पर बुरी तरह हमले का बदला लेने की कोशिश करेंगे। इस वजह से गोल्डबर्ग अपने कॉन्ट्रैक्ट को नजरअंदाज करते हुए लैश्ले के साथ स्टोरीलाइन जारी रख सकते हैं। उनके बीच दुश्मनी का सही तरह से अंत होना चाहिए और इसी के लिए उन्हें फिर आमने-सामने आना होगा।