WWE SummerSlam: 5 तरीके जिनसे ऐज vs सैथ रॉलिंस के मैच का अंत हो सकता है

WWE SummerSlam में ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच मैच होगा
WWE SummerSlam में ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच मैच होगा

WWE समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी काफी ज्यादा करीब है। WWE ने इस इवेंट को बेहतर बनाने के लिए कई शानदार मैच तय कर दिए हैं। SummerSlam 2021 के लिए अब तक 10 मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है। इस पीपीवी में कई सारे बड़े सुपरस्टार्स लड़ते हुए दिखाई देने वाले हैं। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और ऐज (Edge) के बीच शानदार सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा।

दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच स्टोरीलाइन काफी अच्छी रही है। अब उनके बीच सभी मैच देखने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। सैथ रॉलिंस और ऐज लगातार अच्छे मैच देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में रेसलिंग के हिसाब से उनका यह मैच काफी अच्छा रहने वाला है। सालों से फैंस उनके बीच मैच देखना चाहते थे और अब वो आखिर आमने-सामने आएंगे।

सभी के मन में सवाल होगा कि इस मुकाबले का अंत किस तरीके से हो सकता है। WWE के पास कई जबरदस्त तरीके हैं जिनसे वो SummerSlam पीपीवी में दोनों दिग्गजों के मैच को खत्म कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे सैथ रॉलिंस और ऐज के सिंगल्स मैच का अंत देखने को मिल सकता है।

5- WWE SummerSlam में सैथ रॉलिंस चीटिंग से जीत दर्ज करें

सैथ रॉलिंस एक टॉप हील सुपरस्टार माने जाते हैं। उन्होंने बतौर हील सुपरस्टार काफी अच्छा काम किया है। वो कई बार चीटिंग से जीत दर्ज कर चुके हैं। वो SummerSlam में ऐज के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए चीटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐज को हराना उतना आसान नहीं होगा और इस वजह से वो रेफरी का ध्यान भटकाकर हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वो रेफरी को धक्का देकर उन्हें धराशाई कर सकते हैं। इसके बाद वो हथियारों का इस्तेमाल करते हुए ऐज की बुरी हालत कर सकते हैं। साथ ही मैच में जीत दर्ज करते हुए सभी को चौंका सकते हैं। इस तरह से उनके सिंगल्स मैच का अंत देखने को मिल सकता है। सैथ जीत दर्ज करने के लिए कई गलत तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4- मैच का अंत DQ या काउंटआउट से हो

सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच सिर्फ एक सिंगल्स मैच नहीं होगा। दरअसल, दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच एक लंबी स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है। अगर ऐज या सैथ रॉलिंस में से कोई आसानी से जीत जाएगा तो शायद उनकी दुश्मनी खत्म हो जाएगी। ऐसे में WWE उनके बीच स्टोरीलाइन जारी रखने के लिए बड़ा निर्णय ले सकता है।

सैथ रॉलिंस और ऐज का यह मैच DQ से खत्म हो सकता है। वो गुस्से में आकर एक-दूसरे पर हथियार से हमला कर सकते हैं। इससे मुकाबले का अंत हो सकता है। इसके अलावा अगर WWE दोनों को कमजोर नहीं दिखाना चाहता है तो इस मुकाबले का अंत काउंटआउट से भी देखने को मिल सकता है।

3- सैथ रॉलिंस की क्लीन जीत

सैथ रॉलिंस के लिए मुकाबले में जीत दर्ज करना आसान नहीं रहेगा। हालांकि, वो अपनी पिछली कुछ स्टोरीलाइंस में काफी प्रभावित कर चुके हैं। उन्होंने कई बार सुपरस्टार पर बिना किसी चीटिंग के जीत दर्ज करते हुए सभी को चौंकाया है। वो ऐज के खिलाफ सिंगल्स मैच में भी कुछ ऐसा ही करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

सैथ रॉलिंस इस मैच में ऐज की कमजोरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। वो दिग्गज की गर्दन को निशाना बना सकते हैं और अंत में इस चीज़ का फायदा उठाकर दिग्गज को हरा सकते हैं। इस सुपरस्टार की क्लीन जीत के चांस काफी कम है। हालांकि, अगर उन्हें क्लीन जीत मिलती हो तो यह सरप्राइज होगा।

2- बैकी लिंच वापसी करते हुए सैथ रॉलिंस की मदद करें

बैकी लिंच को WWE की टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में गिना जाता है। वो अपने पति सैथ रॉलिंस के साथ पहले काम कर चुकी हैं। सभी बैकी की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि लिंच की बेबीफेस के रूप में वापसी होगी। हालांकि, वो प्रशंसकों को चौंका सकती हैं और बतौर हील वापसी कर सकती हैं।

वो ऐज और सैथ रॉलिंस के मैच में इंटरफेयर कर सकती हैं। साथ ही अपने पति की जीत दर्ज करने में मदद कर सकती हैं। वो इसके बाद साथ मिलकर कपल के रूप में शानदार काम कर सकते हैं। SummerSlam में WWE सभी को चौंका सकता है। यहां से ऐज की पत्नी बेथ फीनिक्स की रिंग में वापसी के चांस भी बढ़ जाएंगे।

1- ऐज की क्लीन जीत हो

ऐज और सैथ रॉलिंस का मुकाबला जरूर रोचक रहेगा। इस मैच में ऐज की क्लीन जीत होने के चांस काफी ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, ऐज ने WWE में अपने पिछले तीन मैच हारे हैं। इस वजह से अब शायद ही WWE उन्हें कमजोर दिखाना चाहेगा। उन्हें पराजित करना उतना आसान नहीं है।

वो इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं और अंत में जीत अपने नाम कर सकते हैं। इस मुकाबले में उनकी जीत की संभावना काफी ज्यादा है। WWE उन्हें ताकतवर दिखाने की कोशिश कर सकता है। WWE दिग्गज को इस मुकाबले में जीत दर्ज करने से काफी ज्यादा फायदा होगा।