SummerSlam 2023: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) इवेंट का सफलतापूर्वक अंत देखने को मिल गया है। इस शो में कुल 9 मैच देखने को मिले। WWE ने हर तरीके से इवेंट को अच्छा बनाने की कोशिश की। बेहतरीन मुकाबलों के साथ कुछ चीज़ों ने फैंस को चौंकाया।SummerSlam 2023 इवेंट सभी को पसंद जरूर आया लेकिन कुछ चीज़ों की बुकिंग ने फैंस को बहुत निराश किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SummerSlam 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE SummerSlam 2023 की अच्छी बात: मेन इवेंट मैच View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और जे उसो के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ के पद के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिला। यह मैच शानदार रहा और दोनों ने कई हथियारों का भी इस्तेमाल किया। सोलो सिकोआ ने मैच में इंटरफेयर करके रोमन का साथ देने की कोशिश की।एक समय लगा कि सिकोआ भी रेंस के खिलाफ हो गए हैं। अंत में जे उसो, रोमन को हराने के करीब आ गए थे। इसी बीच जिमी उसो ने आकर जे पर अटैक किया। उन्होंने अपने जुड़वां भाई को धोखा दे दिया। रोमन ने फायदा उठाया और अपने टाइटल को रिटेन रखा। पूरा ही मेन इवेंट मैच शुरू से लेकर अंत तक मनोरंजक रहा था।1- बुरी बात: MMA रूल्स मैच View this post on Instagram Instagram Postरोंडा राउजी और शेना बैज़लर के बीच MMA रूल्स मैच देखने को मिला। फैंस को मुकाबले से काफी उम्मीदें थी क्योंकि दो सबसे अच्छी दोस्त आमने-सामने आ रही थीं। साथ ही उन्होंने UFC में रहते हुए सफलता हासिल की थी। हालांकि, SummerSlam 2023 में उनका यह MMA रूल्स मुकाबला निराशाजनक रहा।इस मुकाबले में फैंस को उतनी रुचि नहीं थी और दोनों ही रेसलर्स ने कुछ बड़े स्पॉट्स भी नहीं दिए। अंत में बैज़लर का जीत दर्ज करना बेहतरीन चीज़ रही। हालांकि, अगर वो मैच को अपनी स्किल्स का प्रदर्शन करके ज्यादा बेहतर बनाते तो शायद फैंस की खुशी दोगुनी हो जाती।2- अच्छी बात: ब्रॉक लैसनर vs कोडी रोड्स मैच View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला। फैंस को लगा था कि मैच छोटा रहेगा लेकिन दोनों रेसलर्स ने एक-दूसरे को बेहतर दिखाने की कोशिश की। लैसनर लगातार रोड्स को काउंटआउट से हराने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अमेरिकन नाईटमेयर हार नहीं मान रहे थे।इसी बीच ब्रॉक ने खतरनाक रूप दिखाते हुए कोडी को अनाउंसर्स टेबल पर भी पटक दिया था। अंत में कोडी ने मोमेंटम हासिल किया। उन्होंने लगातार तीन बार लैसनर पर अपना फिनिशर क्रॉस रोड्स लगाया और जीत दर्ज की। मैच के बाद लैसनर ने रोड्स से हाथ मिलाया और उनके प्रति सम्मान जताया।2- बुरी बात: बड़ा रिटर्न बुक नहीं करना View this post on Instagram Instagram PostSummerSlam इवेंट को हमेशा से ही बड़े रिटर्न्स के लिए जाना जाता है। 2020 में रोमन रेंस ने चौंकाने वाली वापसी करके फैंस का दिल जीता था। 2021 में इस शो में ब्रॉक लैसनर और बैकी लिंच की वापसी हुई थी। SummerSlam 2022 में बेली, इयो स्काई और डकोटा काई का रिटर्न हुआ था।पिछले कुछ सालों से कई सुपरस्टार्स की वापसी हुई थी। लगा रहा था कि किसी दिग्गज रेसलर्स की इस साल के शो में वापसी होगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। ओमोस की वापसी हुई लेकिन फैंस के लिए यह रोचक चीज़ नहीं थी। साथ ही जिमी उसो के रिटर्न की उम्मीदें फैंस को पहले ही थी। WWE को किसी मेगा स्टार को अपीयरेंस देने के लिए शो में लाना चाहिए था।