WWE SummerSlam में Brock Lesnar को कितने Superstars ने दी है शिकस्त? रिकॉर्ड जानकर आपको भी होगी बहुत ज्यादा हैरानी

WWE
WWE SummerSlam में Brock Lesnar का कैसा रहा है प्रदर्शन?

Brock Lesnar: WWE के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स में से एक ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) इस साल समरस्लैम (SummerSlam 2023) में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) का सामना करने वाले हैं और कई सालों के बाद यह पहला मौका होगा जब बीस्ट समर की सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा तो होंगे, लेकिन शो को मेन इवेंट नहीं करेंगे।

आपको बता दें कि Brock Lesnar ने 9 मौकों (2002, 2012, 2014, 2015, 2016, 2017, 2018, 2019, 2022) पर SummerSlam को मेन इवेंट किया है। सिर्फ 2003 और 2013 ही दो ऐसे साल रहे हैं, जब वो शो के मेन इवेंट का हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा द बीस्ट का प्रदर्शन SummerSlam में काफी ज्यादा यादगार रहा है। उन्होंने अभी तक 11 मुकाबले लड़े हैं, जिसमें उन्होंने 6 मैचों में जीत दर्ज की है और 5 मैचों में उन्हें शिकस्त मिली है।

Brock Lesnar ने जहां द रॉक, ट्रिपल एच, रोमन रेंस, रैंडी ऑर्टन, जॉन सीना जैसे बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को शिकस्त दी हुई। इसके अलावा उन्हें द अंडरटेकर, कर्ट एंगल, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस जैसे स्टार्स के खिलाफ हार मिली है। साथ ही 2021 में भी बीस्ट ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और रोमन रेंस के साथ उनका स्टेयरडाउन देखने को मिला था। इस आर्टिकल में हम आपको SummerSlam में Brock Lesnar द्वारा किए गए प्रदर्शन के बारे में बताने वाले हैं और इसे जानकर आपको भी हैरानी होगी।

WWE SummerSlam में Brock Lesnar द्वारा किए गए प्रदर्शन पर नज़र

#) WWE SummerSlam 2022: ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच हुआ था। लैसनर को रेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

youtube-cover

#) WWE SummerSlam 2019: ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच हुआ। रॉलिंस ने द बीस्ट को हराते हुए यूनिवर्सल टाइटल को जीता था।

#) WWE SummerSlam 2018: ब्रॉक लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड किया था। इस मुकाबले को रेंस ने जीता था।

#) WWE SummerSlam 2017: यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर vs रोमन रेंस vs ब्रॉन स्ट्रोमैन vs समोआ जो के बीच फैटल 4वे मैच देखने को मिला था। लैसनर ने जीत दर्ज करते हुए अपने टाइटल को रिटेन किया था।

#) SummerSlam 2016: ब्रॉक लैसनर और रैंडी ऑर्टन के बीच सिंगल्स मैच हुआ था। लैसनर ने TKO के जरिए द वाइपर को शिकस्त दी थी।

#) SummerSlam 2015: ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर के बीच मुकाबला हुआ था। द डैडमेन ने इस मैच में द बीस्ट को टेक्निकल सबमिशन के जरिए हराया था।

#) SummerSlam 2014: WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए जॉन सीना vs ब्रॉक लैसनर मैच देखने को मिला था। लैसनर ने जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप को अपने नाम किया था।

youtube-cover

#) SummerSlam 2013: ब्रॉक लैसनर और सीएम पंक के बीच नो DQ मैच देखने को मिला, जिसमें जीत लैसनर की हुई थी।

#) SummerSlam 2012: ब्रॉक लैसनर और ट्रिपल एच के बीच मुकाबला देखने को मिला था और लैसनर ने हंटर को हराते हुए जीत दर्ज की थी।

#) SummerSlam 2013: कर्ट एंगल और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था, जिसे एंगल ने सबमिशन के जरिए जीता था।

#) SummerSlam 2002: द रॉक और ब्रॉक लैसनर के बीच अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था और इसमें जीत लैसनर की हुई थी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now