WWE SummerSlam इतिहास के 5 सबसे खास पल जिन्हें सालों तक याद रखा जाएगा

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam को खास बनाने में मदद की है
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam को खास बनाने में मदद की है

SummerSlam: WWE का समरस्लैम (SummerSlam) इवेंट अब काफी करीब है। SummerSlam 2022 के लिए पहले ही कई बड़े मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है। इवेंट का आयोजन काफी सालों से देखने को मिल रहा है। हर एक फैन को यह इवेंट काफी पसंद आता है क्योंकि WWE कई बड़े मैचों का आयोजन करता है।

WWE हर साल अपने इस शो में कई खास और बड़ी चीज़ें बुक करने की कोशिश करता है। SummerSlam के इतिहास में कई ऐसे पल आए हैं जो काफी यादगार साबित हुए। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SummerSlam के 5 सबसे यादगार और खास पल के बारे में बात करने वाले हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में सिर्फ पिछले 7 साल के इवेंट्स को शामिल किया गया है।)

5- ब्रॉक लैसनर की SummerSlam 2021 में वापसी

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार हैं। उनके बेबीफेस रन की शुरुआत SummerSlam 2021 में वापसी के साथ ही हुई थी। रोमन रेंस ने एक जबरदस्त मेन इवेंट मैच में जॉन सीना का सामना किया था। उन्हें पराजित करने के बाद ब्रॉक लैसनर का सरप्राइज रिटर्न हुआ।

उन्होंने आकर रोमन रेंस को कंफ्रंट किया। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि मेन इवेंट के बाद ब्रॉक लैसनर की वापसी होगी। लैसनर को फैंस काफी मिस कर रहे थे और उन्हें लंबे समय बाद फिर WWE देखना शानदार चीज़ थी। इसके बाद से ब्रॉक ने अपने प्रदर्शन द्वारा लगातार फैंस को प्रभावित किया है।

4- ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर के WWE SummerSlam 2015 में हुए मैच का अंत

ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर के बीच SummerSlam 2015 में एक जबरदस्त मैच देखने को मिला था। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच पहले भी मैच हो चुके थे लेकिन वो एक बार फिर आमने-सामने आए। SummerSlam 2015 में उन्होंने अपने मैच द्वारा काफी प्रभावित किया। मुकाबले में लैसनर और टेकर दोनों ने अपना दबदबा बनाया।

द बीस्ट ने पहले ही WrestleMania में दिग्गज को हराया हुआ था। इस वजह से लग रहा था कि उन्हें ही दोबारा जीत मिलेगी। हालांकि, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। मैच का अंत विवादित रहा। लैसनर ने टेकर को अपने सबमिशन मूव में फंसाया हुआ था और अचानक से बेल बज गई। लगा कि अंडरटेकर ने टैपआउट कर दिया है लेकिन रेफरी ने कोई इशारा नहीं किया था।

वो भी अचानक से बेल बजने की वजह से चौंक गए थे। उन्होंने मैच को जारी रखने का निर्णय लिया। द डेडमैन ने लैसनर पर लौ-ब्लो लगा दिया और रेफरी यह देख नहीं पाया। इसके बाद अंडरटेकर के लिए जीत हासिल करना आसान हो गया। अंत में बेल का बजना और अंडरटेकर का जीत दर्ज करने के लिए चीटिंग का उपयोग करना काफी शॉकिंग चीज़ थी। इसी वजह से दोनों WWE दिग्गजों के इस मुकाबले को याद रखा जाता है।

3- बैकी लिंच का हील टर्न होना

बैकी लिंच के लिए SummerSlam 2018 यादगार रहा था। कार्मेला SmackDown विमेंस टाइटल को बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड कर रही थीं। इस मैच के अंत में बैकी जीत के करीब थीं लेकिन फ्लेयर ने उनसे बड़ा मौका छीना। इसके पहले लिंच काफी संघर्ष कर रही थीं और बड़ी मुश्किल से वो जीत के करीब आई थीं।

जीत के बाद लग रहा था कि वो अपनी दोस्त शार्लेट को बधाई देंगी। इसके बावजूद उन्होंने नई चैंपियन पर बुरी तरह हमला कर दिया। बैकी लिंच इस चीज़ से खुश नहीं थीं। इसके बाद बैकी के कैरेक्टर में बदलाव आया और उनका हील टर्न हुआ। इस सुपरस्टार का करियर SummerSlam 2018 के बाद पूरी तरह बदल गया। इस वजह से लिंच के हील टर्न को हमेशा याद रखा जाता है।

2- ब्रॉक लैसनर का रैंडी ऑर्टन को लहूलुहान करना

ब्रॉक लैसनर और रैंडी ऑर्टन के बीच SummerSlam 2016 में एक धमाकेदार मैच देखने को मिला था। इस मैच में ऑर्टन के सामने बड़ी चुनौती थी। उन्होंने काफी अच्छा काम किया और लैसनर को रोकने की जबरदस्त कोशिश की। हालांकि, इसमें वो पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए।

मैच के अंत में ब्रॉक लैसनर ने अपने ग्लव्ज उतारे और ऑर्टन के सिर पर बुरी तरह हमला किया। इसके बाद दिग्गज पूरी तरह खून से लथपथ हो गए। इस मुकाबले में लैसनर को TKO की मदद से जीत मिली। खैर, रैंडी ऑर्टन का बुरी तरह लहूलुहान होना काफी बड़ा शॉक साबित हुआ था। इस पल को भूल पाना मुश्किल है।

1- रोमन रेंस की हील के रूप में वापसी

SummerSlam 2021 में ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में ब्रॉन अपने टाइटल को खतरनाक सुपरस्टार के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। इस मुकाबले में दोनों ने जबरदस्त काम किया और अंत में फीन्ड को एक बड़ी जीत मिली। वो यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे।

इस मैच के बाद एक खास और यादगार पल देखने को मिला। WWE के टॉप सुपरस्टार रोमन रेंस ने वापसी की। हालांकि, इस बार वो बेबीफेस के रूप में नहीं आए थे। उन्होंने बतौर हील वापसी की और यहां से उनका करियर पूरी तरह बदल गया। रोमन अभी हील के रूप में शानदार काम कर रहे हैं और इसकी शुरुआत SummerSlam 2020 से ही हुई थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।