भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। WWE 205 लाइव में इस हफ्ते सुनील सिंह (Sunil Singh) का सिंगल मुकाबला ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) के साथ हुआ। इस मैच के दौरान सुनील सिंह का दाहिना कंधा खिसक गया। ये बात सामने आ रही है कि उनका कंधा टूट गया है। सुनील सिंह की इस सीरियस इंजरी के बाद उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा। वॉलर ने अपने डेब्यू मैच में ही जीत हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया। सिंह ने ट्विटर पर अपनी इंजरी के बारे में फैंस को बताया। ये भी पढ़ें: 150 किलो के तगड़े रेसलर ने नए लुक में वापसी कर मचाया बवाल, फेमस WWE सुपरस्टार की हड्डियां तोड़कर पहुंचाया हॉस्पिटलMuch love to @TheScotty2Hotty for being a great brother and being by my side at ER. pic.twitter.com/gTfcT1Htts— Bollywood Boyz (@BollywoodBoyz) June 12, 2021WWE सुपरस्टार सुनील सिंह के साथ हुआ बड़ा हादसाWWE सुपरस्टार सुनील सिंह ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस को इंजरी के बारे में बताया। सुनील सिंह ने स्कॉटी 2 हॉटी को भी धन्यवाद दिया। स्कॉटी इस समय परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनर के रूप में काम कर रहे हैं। सुनील सिंह इस समय इमरजेंसी रूम में ही आराम कर रहे हैं। अभी ये बात क्लियर नहीं हुई है कि मैच में किस दौरान सुनील सिंह के साथ ये हादसा हुआ। ट्विटर पर कैली हैरस ने मैच की एक तस्वीर पोस्ट की और ऐसा लग रहा है कि इस मोमेंट में ही सिंह के कंधे में दिक्कत हुई। ये भी पढ़ें:WWE से निकाले गए ब्रॉन स्ट्रोमैन ने अपनी बुकिंग फीस को लेकर चल रही अफवाहों पर लगाया विराम, ट्विटर पर दिया बयानLook at his shoulder. This wasn’t selling. The referee should have stopped the match. https://t.co/UZixXc101V pic.twitter.com/agZQipJNwi— Kelly Harrass (@comicgeekelly) June 12, 2021ये भी पढ़ें:WWE में दिग्गज ने मचाया जबरदस्त बवाल, रोमन रेंस ने अपने दुश्मन पर किया जानलेवा हमला, द रॉक की वापसी का ऐलान?साल 2017 में मेन रोस्टर में जिंदर महल के साथ सुनील सिंह और समीर सिंह ने डेब्यू किया था। जिंदर महल ने जब WWE चैंपियनशिप जीती थी तब दोनों का बहुत बड़ा रोल रहा था। महल की इंजरी की वजह से समीर और सुनील सिंह को 205 लाइव में डाल दिया गया था। Raw में ये दोनों कुछ समय के लिए नजर आए थे। कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!