सऊदी अरब में ब्रॉक लैसनर और रिकोशे के बीच WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था। इसमें लैसनर ने जीत दर्ज की। सभी जानते थे वह इस मैच में जीतने वाले हैं और इस वजह से किसी को झटका नहीं लगा। मगर फैंस तब चौंक गए जब ये मैच 2 मिनट तक भी नहीं चला। रिकोशे, लैसनर के खिलाफ टिक नहीं पाए और तुरंत ही हार गए थे।
ये भी पढ़ें: 5 चीज़ें जो WWE ने Super ShowDown 2020 के शो के जरिये इशारों-इशारों में बताई
अब सभी जानते हैं कि द बीस्ट किस तरह के रेसलर हैं। मगर ऐसी कौनसी वजह हो सकती है जिससे रिकोशे को इतनी जल्दी हार मिली? मैच से पहले उन्होंने कई वादे किये थे मगर किसी पर भी खड़े नहीं उतर सके।
आइये जानें सुपर शोडाउन में लैसनर के अपने मैच को 1 मिनट 30 सेकेंड्स में जीतने की कुछ वजह।
#5 शो ज्यादा समय तक नहीं चले
WWE का पे-पर-व्यू मॉडल काफी समय पहले ही बदल गया था। इंडिया में तो हमें शोज सोनी तेन पर देखने को मिल जाते हैं। मगर अमेरिका और यूके जैसे देशों में ऐसा नहीं होता है। वहां के फैंस को WWE नेटवर्क को जॉइन करना होता है। खुदका नेटवर्क होने के कारण WWE को टाइम की परवाह नहीं करनी पड़ती है।
वो शो को जितना लंबा रखना चाहे, रख सकते हैं। मगर इससे फैंस को काफी परेशानी होती है। सुपर शोडाउन एक बड़ा शो था और इसके टाइम को कम करने के लिए ही शायद रिकोशे को जल्दी हारना पड़ा।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं।