सऊदी अरब में हुए WWE के शो सुपर शोडाउन 2020 का ऐतिहासिक समापन हो चुका है। फैंस को जैसे शो की उम्मीद थी यह बिल्कुल वैसा ही शो था। सऊदी के फैंस के लिए इस शो का गवाह बनना एक ऐतिहासिक पल रहा।
ये भी पढ़ें: WWE Super ShowDown- ब्रॉक लैसनर ने सिर्फ 3 सुपलेक्स और एक F5 की मदद से ही किया फेमस सुपरस्टार को चित
सुपर शोडाउन में जहां फैंस को द अंडरटेकर की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली तो वहीं गोल्डबर्ग ने सभी को हैरान करते हुए यूनिवर्सल टाइटल अपने नाम कर लिया। किसी भी फैंस को गोल्डबर्ग के जीतने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।
शो में रोमन रेंस, बेली, अंडरटेकर, सैथ रॉलिंस, मर्फी, मंसूर, ब्रॉक लैसनर, बेली जैसे सुपरस्टार्स की जीत हुई तो वहीं द फीन्ड, किंग कॉर्बिन, एजे स्टाइल्स और रिकोशे जैसे सुपरस्टार्स को हार का सामना करना पड़ा। शो में हुई कई चीजों के जरिए WWE ने इशारों-इशारों में कुछ बताने की कोशिश की है।
इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 5 चीजों पर पर जो WWE ने सुपर शोडाउन 2020 के शो के दौरान इशारों-इशारों में बताई।
#5 अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स की रेसलमेनिया फिउड की शुरूआत
सऊदी अरब में हुए इस इवेंट में एक गौंटलेट मैच देखने को मिला जिसके विजेता को तुवेक ट्रॉफी मिलने वाली थी। इस मुकाबले के दौरान आखिर में एजे स्टाइल्स बचे थे और उनका मुकाबले रे मिस्टीरियो से होना था। लेकिन एजे स्टाइल्स के साथियों ने रे मिस्टीरियो पर बैकस्टेज बुरी तरह से हमला किया। इस दौरान बैकस्टेज एक हैरान कर देने वाली चीज़ देखने को मिली।
ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जिनका विलन बनने के बाद करियर हिट हो गया
द अंडरटेकर ने चौंकाने वाली वापसी करते हुए ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन पर हमला किया और इसके बाद एरिना में एंट्री की। उन्होंने रिंग में आकर एजे स्टाइल्स को एक चोकस्लैम लगाया और पिन करके जीत हासिल की। अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स का सुपर शोडाउन में सामना होना रेसलमेनिया 36 में उनके ड्रीम मुकाबले की ओर इशारा कर रहा है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं।