WWE में 11 साल बाद दोहराया गया रिटायरमेंट का छलावा, पहले John Cena बने शिकार और अब मौजूदा चैंपियन की बत्ती हुई गुल, देखें वीडियो

जानिए WWE रिंग में ग्यारह साल पहले क्या हुआ था?
जानिए WWE रिंग में ग्यारह साल पहले क्या हुआ था?

AJ Styles And Mark Henry Fake Retirement: WWE SmackDown में इस हफ्ते फैंस ने वो देखा जो 11 साल पहले साल 2013 में देखा था। दिग्गज मार्क हेनरी (Mark Henry) ने तब रिटायरमेंट का नाटक कर सभी को चौंका दिया था। इस बार एजे स्टाइल्स (AJ Styles) ने ऐसा कर सभी की पुरानी यादें ताजा कर दी।

Ad
Ad

मार्क हेनरी से अच्छा रिटायरमेंट का नाटक आजतक किसी ने नहीं किया। साल 2013 में उन्होंने जो प्रोमो दिया था उसे फैंस आज भी याद करते हैं। जुलाई 2013 में रेड ब्रांड के एपिसोड में WWE चैंपियन जॉन सीना ने प्रोमो दिया। कुछ ही देर बाद हेनरी ने दखलअंदाजी कर दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी चोट की अफवाहों को संबोधित करते हुए रिटायरमेंट का ऐलान किया।

हेनरी ने अपने करियर का सबसे शानदार प्रोमो दिया था, जिस सुनकर वहां मौजूद सभी फैंस भावुक हो गए थे। अपने परिवार के बारे में बात करते हुए हेनरी भी रो पड़े थे। प्रोमो खत्म होने के बाद सीना ने मार्क का हाथ ऊपर उठाया और फैंस के प्रति अपना सम्मान दिखाया। हालांकि, ये सभी चीजें फर्जी थीं। हेनरी ने अचानक से सीना को खतरनाक स्लैम देकर धराशाई कर दिया। जो फैंस पहले उन्हें चीयर कर रहे थे उन्होंने जबरदस्त अंदाज में हेनरी को बू किया। आप नीचे हेनरी के नाटक का वीडियो देख सकते हैं।

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown में एजे स्टाइल्स ने पार की सारी हदें

ठीक 11 साल बाद SmackDown के एपिसोड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एजे स्टाइल्स ने भी अपने प्रोमो से सभी का दिल जीता। अपने परिवार की बात करते हुए वो लगभग रो पड़े थे। फैंस ने भी मान लिया कि वो रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने कोडी रोड्स को बुलाया और उनके प्रति अपना प्यार दिखाया। कोडी ने भी अंत में स्टाइल्स का हाथ ऊपर करते हुए चीयर किया। यहां तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन फिर सब बदल गया।

स्टाइल्स ने भी रिटायरमेंट का नाटक कर बड़ी चाल चली। उन्होंने अचानक से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के ऊपर हमला कर फैंस के उत्साह को मातम में बदल दिया। उन्होंने रिंगसाइड में रोड्स को स्टाइल्स क्लैश देकर उनकी हालत खराब कर दी। जब एजे ने ऐसा किया तब फैंस को मार्क हेनरी की याद आ गई। फैंस की भावनाएं जरूर आहत हुई होंगी। आप नीचे X पर एजे द्वारा किए गए हमले को देख सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications