WWE: एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) को WWE टीवी पर आखिरी बार रॉयल रंबल (Royal Rumble 2023) में देखा गया था, जिसमें उन्हें रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप मैच में बियांका ब्लेयर के खिलाफ हार मिली थी। अब उनके कॉन्ट्रैक्ट और ब्रेक को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई हैFightful Select की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एलेक्सा ब्लिस कम से कम 2023 के अंत तक WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में रहने वाली हैं। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि अक्सर ब्रेक के कारण कंपनी रेसलर्स के कॉन्ट्रैक्ट को फ्रीज़ कर देती है और कुछ ऐसा ही ब्लिस के साथ भी हो सकता है। ब्लिस पिछले करीब एक साल से प्रेग्नेंसी के कारण ब्रेक पर चल रही थीं। View this post on Instagram Instagram PostRoyal Rumble 2023 में एलेक्सा ब्लिस की हार के बाद बड़ी स्क्रीन पर नज़र आकर अंकल हाउडी ने ब्लिस पर तंज कसा था। अंकल हाउडी का कैरेक्टर ब्रे वायट से जोड़ा गया था और उन्होंने दावा किया था कि ब्लिस अपना नियंत्रण खो चुकी हैं। दूसरी ओर इसी साल अगस्त में वायट के निधन के बाद अंकल हाउडी को भी टीवी पर नहीं देखा गया है।WWE सुपरस्टार Alexa Bliss ने हाल ही में एक बेटी को दिया है जन्मपूर्व विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस के घर हाल ही में एक नन्हें मेहमान ने कदम रखे हैं क्योंकि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। आपको बता दें कि ब्लिस के रियल लाइफ पार्टनर फेमस अमेरिकी संगीतकार रायन कैबरेरा हैं। रायन ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं।रायन कैबरेरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपनी बेटी को बेबी बास्केट में लेटाकर घर में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने अपनी बेटी के वजन को ऐसे अनाउंस किया जैसे वो कोई प्रोफेशनल रेसलर हों। View this post on Instagram Instagram Postएलेक्सा ब्लिस ने WWE में काम करते हुए ना केवल बेबीफेस बल्कि हील किरदार में अच्छा काम किया है और कई बार विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं। अभी उन्हें रिकवर करने में काफी समय लग सकता है, इसलिए फिलहाल उनकी वापसी को लेकर कुछ कह पाना संभव नहीं है।