Alexa Bliss Shares Training for In-Ring Return: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) 531 दिनों से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। हर कोई उन्हें वापस आते हुए देखना चाहता है। ब्लिस की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। एलेक्सा ने रिंग में वापसी के लिए अपने ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है।एलेक्सा ब्लिस ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी द्वारा फैंस को अपडेट दिया। उन्होंने रिंग में ट्रेनिंग के लिए आखिर वापसी की। ब्लिस ने इसी बीच बताया कि उन्हें अपने फॉर्म को सही करने की जरूरत है। साफ तौर एलेक्सा लंबे समय बाद रिंग में किसी तरह से आई हैं और उनका आते ही पहले की तरह काम करना मुश्किल है। उम्मीद है कि वो ट्रेनिंग करते हुए खुद को बेहतर बनाएंगी और जल्द ही WWE रिंग में मैच लड़ते हुए नज़र आएंगी।एलेक्सा ब्लिस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,"बेबी को जन्म देने के बाद से यह मेरा पहला हैंडस्प्रिंग रहा। मुझे इस चीज़ पर काम करने की जरूरत है।"आप नीचे एलेक्सा ब्लिस की ट्रेनिंग से जुड़ा स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:WWE रिंग में एलेक्सा ब्लिस का आखिरी मैच कब आया था?एलेक्सा ब्लिस काफी समय से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। उनका WWE में आखिरी मुकाबला Royal Rumble 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में आया था। इस शो में उन्होंने बियांका ब्लेयर को Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। इस मुकाबले में ब्लिस को 7 मिनट 35 सेकेंड्स में हार मिली थी। बाद में एलेक्सा ब्लिस ब्रेक पर चली गईं। एलेक्सा ब्लिस स्किन कैंसर के कारण एक्शन से दूर हो गई थीं और फिर मई 2023 में फैंस को उन्होंने खुशखबरी दी।ब्लिस ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और 27 नवंबर 2023 को अपनी बेटी (हेंड्रिक्स रौज) का इस दुनिया में स्वागत किया। कई लोगों को लगा था कि मां बनने के बाद ब्लिस कुछ समय में रिंग वापसी की तैयारी शुरू कर देंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जाकर एलेक्सा ब्लिस रिंग में वापसी का मन बना रही हैं। देखना होगा कि वो कितनी जल्दी खुद को रिंग में लाने के लिए तैयार कर पाती हैं और फैंस के बीच जलवा बिखेरती हैं। View this post on Instagram Instagram Post