WWE के खतरनाक ग्रुप के सदस्य ने अपने नए लुक से ढाया कहर, जबरदस्त बॉडी से पहचानना हुआ मुश्किल

WWE
WWE सुपरस्टार ने अपना नया लुक दिखाया (Photo: WWE.com)

Dexter Lumis Shows Insanely Ripped Physique: WWE सुपरस्टार और खतरनाक ग्रुप Wyatt Sick6 के सदस्य डेक्स्टर लूमिस (Dexter Lumis) आए दिन अपनी फिजिक को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो अपनी बॉडी पर विशेष ध्यान देते हैं। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी पोस्ट करते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। लूमिस ने एक वर्कआउट की वीडियो डाली है। इसके अलावा उन्होंने कुछ तस्वीरों के जरिए अपना नया लुक भी दिखाया है। लूमिस बहुत ही गजब लग रहे हैं और उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। उनकी बॉडी को देखकर साफ लग रहा है कि वो जिम में खूब पसीना बहाते हैं।

डेक्स्टर लूमिस ने साल 2019 में WWE में कदम रखा था। उन्होंने NXT में अच्छा प्रदर्शन किया। बहुत जल्द उन्होंने अपने एक्शन से फैंस के दिल में जगह बना ली थी। कंपनी में उनका पहला रन ज्यादा लंबा नहीं रहा। अप्रैल, 2022 में WWE ने उन्हें रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। ऐसा लगा था कि लूमिस को पुश मिलेगा लेकिन उन्हें लेकर कंपनी ने बड़ा कदम उठाया। हालांकि, लूमिस ने बहुत जल्द ट्रिपल एच के एरा में WWE में दोबारा वापसी की और अब Raw में Wyatt Sick6 ग्रुप का हिस्सा हैं।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेक्स्टर लूमिस ने अपनी तगड़ी बॉडी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उनकी बाइसेप्स और ट्राइसेप्स जबरदस्त लग रही हैं। उन्होंने अपनी बैकसाइड बॉडी में भी बहुत काम किया है। अपने खास लुक से वो कहर ढा रहे हैं। आप उनकी धमाकेदार तस्वीरें नीचे देख सकते हैं।

WWE द्वारा Wyatt Sick6 की बुकिंग अच्छे से नहीं की जा रही है

Wyatt Sick6 ने जून में Raw में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। अंकल हाउडी के नेतृत्व में इस ग्रुप ने बैकस्टेज कुछ सुपरस्टार्स और ऑफिशियल्स पर खतरनाक अटैक किया। वहां से लगा था कि Wyatt Sick6 को अच्छी सफलता मिलेगी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। कंपनी ने इस फैक्शन की बुकिंग कुछ खास अंदाज में नहीं की। ग्रुप में तगड़े स्टार्स मौजूद हैं लेकिन दबदबा बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं। मौजूदा समय में Wyatt Sick6 की राइवलरी द फाइनल टेस्टामेंट के साथ चल रही है। हाउडी की टीम का डेब्यू शानदार अंदाज में कंपनी ने प्लान के हिसाब से किया था। हालांकि, अब इनकी बुकिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications